Author: Amit Thapliyal
Haq Weekend Collection: कई फिल्में शुरू में ज्यादा ध्यान नहीं खींच पातीं और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करती हैं। लेकिन मजबूत कहानी और कलाकारों की दमदार अदाकारी धीरे-धीरे दर्शकों तक असर छोड़ती है और कमाई में सुधार नजर आने लगता है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ भी अब उसी श्रेणी की फिल्म साबित होती दिख रही है। ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत पिछले शुक्रवार रिलीज हुई यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। लेकिन शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म की कमाई उछलकर 3.35 करोड़ रुपये…
डीएम के आदेश का असर: भारी वाहनों के बावजूद राज्य स्थापना दिवस पर दिनभर जाम-मुक्त रहा देहरादून
लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर 13 घंटे तक रहे निशुल्क देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कीं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में वाहनों के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोडी बैरियर को 9 नवंबर को प्रातः 5 बजे से सायं 6 बजे तक निशुल्क रखने के आदेश दिए थे। इस अवधि में किसी भी निजी, वाणिज्यिक या अन्य वाहन से टोल…
हर जिले में बनेगी वर्चुअल लैब, कॉलेजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम को समय के अनुरूप अपडेट करने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने रजत जयंती के मौके पर ऐसा रोडमैप तैयार किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत कई नए विषय छात्रों की पढ़ाई में शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि आज स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध और डिजिटल सेक्टर में एआई तेजी से उपयोग हो रहा है, इसलिए युवा पीढ़ी को इसकी बेसिक नॉलेज दिलाना बेहद जरूरी है। संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल ने बताया कि कॉलेज स्तर पर छात्रों को एआई…
आज की तेज गति वाली लाइफस्टाइल में हाई ब्लड प्रेशर अब आम स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। विशेषज्ञ इसे ‘साइलेंट किलर’ कहते हैं, क्योंकि बिना किसी खास शुरुआती लक्षण के यह शरीर के अंदरूनी तंत्र पर दबाव बनाता रहता है। लगातार बढ़ा हुआ बीपी धमनियों की दीवारों को सख्त करने लगता है और यही भविष्य में कई गंभीर बीमारियों की जड़ बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गलत भोजन आदतें, स्ट्रेस, बैठकर रहने की आदत और शारीरिक सक्रियता की कमी हाई बीपी को तेजी से बढ़ाती है। ऐसे में हाई बीपी के बढ़ने की स्थिति को हल्के में लेने की…
भारत दर्शन यात्रा के लिए भी मिलेगा प्रोत्साहन ऋण देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 और उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम, दीपनगर में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के तत्वावधान में भव्य सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (NCTC) की सचिव डॉ. मीनू शुक्ला पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। सहकारिता मंत्रालय…
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए देहरादून। उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह के तहत 9 नवंबर को एफआरआई में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसे देखते हुए देहरादून पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। यह ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा एफआरआई से आगे टी स्टेट पार्किंग तक शटल सेवा…
राज्य निर्माण की 25 साल की यात्रा पर बोले मुख्यमंत्री- संघर्ष से समृद्धि तक पहुंचा उत्तराखंड देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन संस्कृति केंद्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव-2025 में कलाकारों के उत्थान और संस्कृति संरक्षण से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों की मासिक पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹6000 करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे कलाकार और लेखक जिन्होंने अपना जीवन कला व संस्कृति की सेवा में समर्पित किया है, अब सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होंने प्रदेश के…
वंदे मातरम् के 150 वर्ष: पीएम मोदी ने वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि वंदे मातरम् केवल शब्द नहीं, बल्कि ऊर्जा, संकल्प और भारत की आत्मा का उद्घोष है। पीएम मोदी ने कहा कि यह गीत हमारे अतीत का गौरव, वर्तमान का आत्मविश्वास और भविष्य का संकल्प मजबूत करता है। पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के दौर में वंदे मातरम् ने आजादी की भावना को स्वर…
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं हल्द्वानी मानसखंड खेल परिसर में हॉकी में मंत्री ने आजमाए हाथ हल्द्वानी। शुक्रवार को भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाएं। इस मौके पर यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापुर स्टेडियम पहुंची और वहां हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को बताया कि आज…
दूसरा गंभीर रूप से घायल देहरादून। मसूरी-देहरादून हाईवे पर कोल्हुखेत के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पेंट-पुताई के काम से मसूरी जा रहे दो लोगों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर खाई की ढलान पर फंस गया। पुलिस और SDRF ने मौके पर रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खाई में बाइक (प्लैटिना – UK07AB-7926) गिरी मिली। SDRF टीम ने रस्सियों की मदद से…
