Author: Amit Thapliyal
कृषि सहायकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, मानदेय बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की मांग की
देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत कृषि सहायकों का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कृषि सहायकों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री से मानदेय में वृद्धि करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने कृषि सहायकों को उपनल कर्मचारियों की तरह वेतन देने, आकस्मिक मृत्यु पर जीवन बीमा योजना लागू करने, राज्य कर्मचारियों की तरह गोल्डन कार्ड…
सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा। नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथग्रहण…
विधानसभा परिसर के अंदर व बाहर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था महिला, युवा, गरीब, किसान, अवस्थापना विकास पर बजट में सरकार का फोकस देहरादून। विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत आज मंगलवार से राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। 20 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेगी। पहली बार सत्र ई-विधानसभा में होगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के अंदर व बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट…

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित प्लान पर कार्य किये जाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए। देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। देहरादून में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि और…
क्लाईमेट चेंज होने से 30 से 50 फीसदी, पेड़-पौधों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर कनाडाई प्रोफेसर का श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में व्याख्यान आयोजित देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस के सभागार में बायो डावर्सिटी को लेकर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें गोस्लिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर प्लांट प्रिजर्वेशन (ग्रिप) के डायरेक्टर एवं ग्वैल्फ विश्वविद्यालय कनाडा के प्लांट एग्रीकल्चर विभाग के प्रो. प्रवीन कुमार सक्सेना ने पेड़ पौधों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसमें 30 से 50 फीसदी वनस्पतियों की प्रजातियां विलुप्त होने…
रोजगार- राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों को भर जायेगा। इसके लिये विभाग की ओर से राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सहायक प्राध्यापकों के 439 पदों को भरे जाने के लिये अधियाचन राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को…
निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित प्लान पर कार्य किये जाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए। देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। देहरादून में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि और…
पंजाब। बठिंडा में एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बठिंडा के गांव चक रुलदू सिंह वाला की है, जहां पिता ने रविवार को अपने बेटे अर्शप्रीत सिंह को गोली मार दी। आरोपी पिता सुखविंर सिंह ने बेटे पर 12 बोर की बंदूक से गोली दागी। मृतक अर्शप्रीत सिंह शादीशुदा था और बेटियों का पिता भी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना संगत पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। वहीं मृतक के शव…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिन से जारी गिरावट का सिलसिला सोमवार को थम गया और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 57.65 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के कारण यह तेजी आई। कारोबार के आखिरी सत्र में खरीदारी से 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.65 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़कर 75,996.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 644.45 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 75,294.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 30.25 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 22,959.50 पर पहुंच गया। 30 शेयरों…