Author: Amit Thapliyal
कुमामोटो मास्टर्स 2025- लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर अंतिम आठ में बनाई जगह
क्वार्टरफाइनल में अब पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन नई दिल्ली। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने जापान में जारी कुमामोटो मास्टर्स 2025 में एक और धमाकेदार जीत दर्ज की है। पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को सीधे सेटों में 21-13, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। यह मुकाबला महज 39 मिनट चला, जिसमें लक्ष्य ने शुरुआत से अंत तक अपने आक्रामक खेल और बेहतरीन नियंत्रण से विरोधी को कोई मौका नहीं दिया। पहले गेम में संघर्ष, फिर छाई भारतीय शटलर की बादशाही…
देहरादून में शुरू हुई अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
“खेल और पर्यावरण संरक्षण, दोनों हैं राष्ट्र निर्माण के आधार”- मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं श्रीमती कल्पना सैनी, तथा विधायक उमेश शर्मा ‘काउ’, खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। देवभूमि में खिलाड़ियों और वन अधिकारियों का स्वागत मुख्यमंत्री ने मंच से देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वन अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का…
14 सीएमएसडी टैक्नीशियन और 7 प्रोफेसरों को भी मिले नियुक्ति पत्र राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है- डॉ. धन सिंह देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 28 नर्सिंग अधिकारियों एवं 14 सीएमएसडी टैक्नीशियन को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसके अलावा उन्होंने एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर (नर्सिंग) के सात अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र बांटे। डॉ. रावत ने कार्यक्रम के दौरान राजकीय स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रूपये 456.15 लाख की लागत…
साइबर क्राइम और साइबर कानूनों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच साइबर क्राइम और साइबर कानूनों को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा समाज की मूल आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कड़े कानूनी प्रावधानों के माध्यम से…
तेजस्वी यादव का दावा, कहा- जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका है और 14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार की जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में मजबूती से मतदान किया पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले जारी एग्जिट पोल भले ही अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हों, लेकिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में मजबूती से मतदान किया है और महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा, “बिहार की जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका…
प्रतिनिधिमंडल ने नैनीसैंण-कालूसैंण-सांकरी कच्चे मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र के खत्याड़ी गांव से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सेवानिवृत्त सूबेदार लेफ्टीनेंट नन्द किशोर थपलियाल ने किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत कालूसैंण से सेरापाखुडी होते हुए नैनीसैंण-कालूसैंण-सांकरी कच्चे मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्रवाई करने का…
चेहरे की सफाई हर महिला की स्किन केयर रूटीन का सबसे अहम हिस्सा होता है। अक्सर जल्दबाजी में या थकान के कारण कई महिलाएं वेट वाइप्स से चेहरा पोंछना आसान विकल्प समझ लेती हैं। ये त्वरित रूप से गंदगी, तेल और मेकअप तो हटा देते हैं, लेकिन इनका अधिक उपयोग आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वेट वाइप्स में मौजूद अल्कोहल, सुगंध और केमिकल्स चेहरे की नमी को छीन लेते हैं और स्किन की नैचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे त्वचा रूखी, संवेदनशील और समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। वेट…
सीएम ने साहसिक उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय पर्वतारोही सचिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सचिन को उनकी अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराना सचिन के साहस, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सचिन ने यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य कितना भी ऊंचा क्यों न हो, हौसला…
एडीजी कानून व्यवस्था ने गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
एडीजी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देहरादून। दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एडीजी ने बताया कि धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश एटीएस और अन्य सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के संपर्क में है। हिमाचल…
सीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई और शुभकामनाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्नेह राणा ने अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी राज्य की उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी…
