Author: Amit Thapliyal
धर्मध्वज फहरते ही राम नगरी में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में एतिहासिक क्षण सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बटन दबाते ही धर्मध्वज धीरे-धीरे मंदिर के मुख्य शिखर पर आरोहित हो गया। जैसे-जैसे केसरिया ध्वज ऊपर उठता गया, पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री भावुक नजर आए और मंदिर परिसर में मौजूद साधु-संत भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। समारोह में देश-विदेश से आए लगभग आठ हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे। शुभ मुहूर्त में धर्मध्वज फहराया, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर निर्धारित शुभ मुहूर्त में मंदिर…
गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था
मुख्यमंत्री शबद कीर्तन में हुए शामिल, लंगर सेवा में भी निभाई सहभागिता; गुरु साहिब के संदेशों को बताया सदैव प्रेरणादायी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने संगत के बीच लंगर सेवा में भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा…
फरहान अख्तर स्टारर युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज़ के चौथे दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए जूझती दिखाई दे रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई केवल 1.40 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि रविवार को इसे 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला था। शुरुआती चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंची है, जो इसके शुरुआती ट्रेंड को कमजोर संकेत दे रही है। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर ट्रेड विश्लेषक चिंतित हैं, क्योंकि शुरुआती कलेक्शन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘120 बहादुर’ लगभग 100 करोड़ रुपये…
बालश्रम पर जिला प्रशासन का प्रहार, 07 बालश्रमिक रेस्क्यू, 7 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर गठित टीमों द्वारा एक साथ सघन निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने पुलिस विभाग, डीटीएफ टीम एवं अन्य गैर सरकारी संगठन, बचपन बचाओ आंदोलन एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीमें सुबह से ही फील्ड में सक्रिय रहीं और शहर के विभिन्न बाजारों, औद्योगिक इकाइयों, होटल-ढाबों, वर्कशॉपों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत नाबालिग…
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपराजित रहकर जीता विश्व कप 2025 का ख़िताब पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बधाई नई दिल्ली। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया। कबड्डी विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला—ग्रुप चरण के सभी मुकाबले जीतकर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और वहां ईरान को 33-21 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरी…
दस क्विंटल फूलों से सजाया गया बद्रीनाथ धाम चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट आज यानि मंगलवार दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से एक दिन पहले सोमवार को पंच पूजाओं की श्रृंखला के अंतर्गत माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष अनुष्ठानों के साथ कढ़ाई भोग अर्पित किया गया। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रीति के अनुसार माता लक्ष्मी को शीतकालीन अवधि में बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया। धाम में बीते एक सप्ताह से पंच पूजाओं का क्रम जारी था, जिसमें गणेश मंदिर, आदि केदारेश्वर और आदि गुरु…
अयोध्या में आज ऐतिहासिक उत्सव, पीएम मोदी फहराएंगे राम मंदिर के शिखर पर स्वर्णमय भगवा ध्वज
रामलला के दर्शन के बाद पीएम करेंगे ध्वजारोहण, सात हजार अतिथि बनेंगे साक्षी अयोध्या। अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक उत्सव का केंद्र बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर स्वर्णमय भगवा ध्वज फहराकर मंदिर निर्माण की पूर्णता का औपचारिक संदेश देंगे। निर्धारित शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जो भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत के विशेष योग से मेल खाता है। पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। ध्वजारोहण समारोह के लिए 21 नवंबर से चल रहे…
सीएम धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को बताया विकास की कुंजी गोपेश्वर। पुलिस लाइन मैदान गोपेश्वर में सात दिवसीय सहकारिता मेला 2025 का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में थराली विधायक श भूपाल राम टम्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत ने की। मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री…
पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लायी जाए- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एक माह के भीतर सभी लैब चालू करने और पुस्तकालयों हेतु तुरंत बजट जारी करने को कहा देहरादून। पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लायी जाए। कम्प्यूटर लैब अगले एक माह में स्थापित की जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएमश्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आवंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएमश्री स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लायी जाए। जिनका बजट जारी किया जाना…
लंबे समय से बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में मुंबई के जुहू स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे धर्मेंद्र को कुछ सप्ताह पहले सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर लाया गया, जहां परिवार की देखरेख में उनका उपचार जारी रहा। आज उनके निधन की खबर ने…
