Author: Amit Thapliyal
गुवाहाटी में 408 रन से हार; टीम इंडिया को मिली घरेलू टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी शिकस्त नई दिल्ली। भारत को घरेलू मैदान पर एक बार फिर कड़वा अनुभव मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को पूरी तरह पछाड़ते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। कोलकाता में 30 रन की हार के बाद गुवाहाटी टेस्ट में मिली 408 रन की करारी शिकस्त ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बड़े प्रश्न खड़े कर दिए। यह हार घरेलू टेस्ट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार साबित हुई। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद…
राहत शिविर बनाए गए, लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील मेदान सुमात्रा। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में लगातार हो रही तेज बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार पिछले सप्ताह से जारी मानसूनी बारिश के कारण कई नदियों के तटबंध टूट गए, जिससे हालात और बिगड़ गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उत्तर सुमात्रा के पहाड़ी इलाकों में कीचड़, चट्टानों और बड़े-बड़े पेड़ों के गिरने से व्यापक क्षति…
एसआईआर लागू होने के बाद सिर्फ आवेदन होंगे देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले नागरिकों को अपने वोटर कार्ड से संबंधित सभी सुधार करने का अवसर मिला है। इस अवधि में आप नया वोट बनवा सकते हैं, पुराना नाम हटवा सकते हैं या पता बदलवा सकते हैं। जैसे ही एसआईआर लागू होगा, तत्काल सुधार की प्रक्रिया रुक जाएगी और केवल आवेदन दर्ज किए जा सकेंगे, जिनका निस्तारण बाद में किया जाएगा। चुनाव विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज हैं, वे तुरंत…
बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। घर में मौजूद प्रतियोगियों के बीच मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस समय घर में कुल आठ सदस्य बचे हैं, और इनमें से एक कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर सीधे फिनाले में जगह पक्की कर ली है। गौरव खन्ना पहुंचे फिनाले—टास्क में मारी बाजी शो में टिकट टू फिनाले का अहम टास्क आयोजित किया गया था, जिसमें चार सदस्यों—अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट—ने अपनी दावेदारी…
प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद चारधाम यात्रा में भारी वृद्धि, पिछले वर्ष से 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे इस साल केदारनाथ में सर्वाधिक 17 लाख 68 हजार 795 तीर्थ यात्री पहुंचे देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारों धामों के कपाट शीतकाल के छह माह के लिए बंद हो गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई दिनों तक यात्रा बाधित होने के बावजूद इस वर्ष भी यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 04 लाख…
मुख्यमंत्री बोले—युवाओं का अनुशासन और प्रतिबद्धता अधिवेशन को बनाएगा सफल देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था, मंच, सुरक्षा, आवासीय प्रबंधन और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों का जायजा लिया। सीएम धामी ने कहा कि अधिवेशन को लेकर जिस उत्साह और संगठनात्मक दक्षता के साथ ABVP के कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिबद्धता आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने…
सीएम धामी बोले—हर बिल प्रदेश के विकास में नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच संचालित इस योजना के तहत कुल 1888 उपभोक्ताओं ने पुरस्कार जीते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि योजना में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई चेतना, एक नया दृष्टिकोण और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में शुरु…
सुविधाओं का विस्तार-डीएम की प्रेरणा से कोषागार में पेंशनरों के लिए बना सुविधा हॉल, शौचालय, पार्किंग शेड और आरोहण सभागार जिला प्लान से बना 25 लाख का ‘‘आरोहण’’ सभागार, डीएम ने किया लोकार्पण, पेंशनरों को मिलेगी आधुनिक सुविधा कोषागार में तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए डीएम ने मौके पर दी 10 नए कम्प्यूटर की मंजूरी देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर 25 नवंबर,2025 को मुख्य कोषागार देहरादून में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए राज्य आंदोलनकारी पेंशनरों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने मुख्य कोषागार में पेंशनरों की सुविधा के…
सड़क में अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा तत्काल देने का निर्देश गांव गांव जाकर घरों में पेयजल पहुंचाना प्रमाणित करें अधिकारी सोमेश्वर उप जिला अस्पताल का जल्द से जल्द संचालन सुनिश्चित करें कैबिनेट मंत्री ने की अधूरी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गांवों में जाकर पुष्टि करें कि लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है या नहीं। सड़क निर्माण में जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई है उन्हें तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को अल्मोड़ा में विकास भवन…
‘जय बदरीविशाल’ के नारों से गूंजा धाम चमोली। शीतकालीन प्रवास के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार दोपहर परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में छह माह की शीतकालीन व्यवस्थाएँ शुरू हो गई हैं। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु इस शुभ घड़ी के साक्षी बनने के लिए धाम में उमड़ पड़े। मंदिर प्रांगण में गूंजते जयकारों और वेद-मंत्रों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कपाट बंद होने से एक दिन पहले सोमवार को पंच पूजाओं के तहत माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग और…
