Author: Amit Thapliyal
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को किया याद स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों के प्रति उत्तराखंड सरकार समर्पित- मुख्यमंत्री पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर विकासखण्ड थलीसैंण के पीठसैंण में आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेले में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के वीर सिपाहियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम खुली सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिजनों के लिए…
विभाग के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की नियमित रूप से की जाए समीक्षा – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
मुख्य सचिव ने राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की योजना की फंडिंग के लिए विभिन्न विकल्पों पर वित्त विभाग के साथ मंथन कर लिया जाए – मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। लोनिवि की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग…
दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना यह हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है – सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री धामी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर…
सरकार के आश्वासन के बाद पी.एम.एच.एस. का विरोध कार्यक्रम स्थगित देहरादून। पी.एम.एच.एस. (PMHS) के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के बुलावे पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यह बैठक सचिवालय स्थित स्वास्थ्य अनुभाग में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. मनीष कुमार सहित सचिवालय के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें तीन प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार…
दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के जरिये मेडिकल सामाग्री भेजना हुआ आसान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग हल्द्वानी/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। करीब 40 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने कुछ ही मिनटों में पूरी कर 5 किलोग्राम मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक पहुंचाया। इस सफल उड़ान के साथ ही प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। जिसके…
राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की देहरादून। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्टक्चर, योग्य फैकल्टी, आधुनिक लैब और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत की मांग के अनुसार उन्हें विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाया जाए। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के सबंध में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री…
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को लेकर सर्वे कराते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करें अधिकारी आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच किमी 17 पर चल रहे डामरीकरण के कार्यो की गुणवत्ता का लिया जायजा आयुक्त ने चारधाम यात्रा, वनाग्नि रोकथाम, ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली, जिला प्रशासन की प्रो-एक्टिव तैयारियों को सराहा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हैल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयुक्त गढवान ने चार धाम यात्रा को सफल व सुखद बनाने के लिए…
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू गाडू घड़ा यात्रा आज देर शाम बीकेटीसी के चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह रेल्वे रोड ऋषिकेश पहुंचेगी कल बुधवार 23 अप्रैल को चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह में अपराह्न तक होंगे तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन 23 अप्रैल अपराह्न को रात्रि विश्राम हेतु श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रस्थान करेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा नरेंद्रनगर/ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति हेतु प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल का कलश “गाडू घड़ा यात्रा” का मंगलवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्रनगर से…
चारधाम यात्रा 2025: सुगम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, बुजुर्गो के साथ बच्चे भी करेंगे यात्रा
देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है। शासन प्रशासन इस वर्ष की चार धाम यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इस बार यात्रा में आने वाले लोगो को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा . साथ ही हर चेकपोस्ट पर गाडियों की चैकिंग भी की जाएगी। अब तक कई श्रद्धालु यात्रा रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। जिससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है की इस वर्ष की यात्रा में श्रद्धालु की संख्या ज्यादा होने वाली है । चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। समय के साथ यात्रा…
देहरादून : गर्मी अपना दम दिखाना शुरू कर चुकी है। गर्मी बढने के साथ साथ जंगलो में आग लगने का खतरा बढने लगा है। ये वनाग्नि सिर्फ जलवायु को ही नहीं बल्कि जंगली जीव जन्तुओ और वन संपंदा को भी प्रभावित करते है। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक कर वनाग्नि प्रबंधन और चारधाम यात्रा की तैयारियों की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में उपकरणों और संसाधनों की समुचित व्यवस्था की जाए, साथ ही स्थानीय नागरिकों,…
