Author: Amit Thapliyal
बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को, दर्शकों को विजेता का इंतजार ‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और फिनाले से ठीक पहले घर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टॉप 5 फाइनलिस्ट तय होने से पहले ही शो में एक चौंकाने वाला मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। मंगलवार को वोटिंग के बाद आखिरकार एक प्रतिभागी का सफर अचानक खत्म हो गया है। मालती चाहर का बिग बॉस सफर खत्म इस सप्ताह नॉमिनेशन में प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और मालती चाहर का नाम शामिल था। रिपोर्ट्स…
राज्य में बढ़ते भालू के हमले- वन विभाग शासन को भेजेगा घायलों को 10 लाख तक की राशि देने का प्रस्ताव
वन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल टाइमिंग एक घंटा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया देहरादून। राज्य में लगातार बढ़ रहे भालू-हमलों को देखते हुए वन विभाग ने बड़ी पहल की है। गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में प्रभावित लोगों को 10 लाख रुपये तक की अनुग्रह सहायता देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही जिन इलाकों में भालुओं की गतिविधि और हमलों में तेजी आई है, वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान संस्थान के जरिए विस्तृत अध्ययन कराने की भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई…
रांची जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास मजबूत नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानि बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा। रांची में पहला मैच जीतकर बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की मजबूत कोशिश करेगी। मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव करती है या पहली जीत के बाद उसी संयोजन के साथ उतरने का फैसला लेती है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल की शानदार…
धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के बाद उत्तराखंड में मेडिकल एजुकेशन का विस्तार अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य की ओर तीव्रता से बढ़ रही है, और उसी अभियान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना है सीमांत पिथौरागढ़। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह परियोजना अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। मेडिकल कॉलेज परिसर अब लगभग पूरा आकार ले चुका…
छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला- महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष ने स्वतः लिया संज्ञान
महिलाओं के साथ इस प्रकार के कुकृत्य करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा- कुसुम कण्डवाल राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर के निर्देश, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश देहरादून/चकराता। चकराता क्षेत्र में छह माह की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया है। अनुसूचित जाति की पीड़िता ने गांव के ही युवक पर सार्वजनिक शौचालय में जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना पर अध्यक्ष कण्डवाल ने कहा कि यह अत्यंत…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई इलाकों में बीते दिनों महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं, जिनमें बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग शामिल रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। प्राधिकरण ने छरबा इंटर कॉलेज रोड स्थित मधुकर जोशी द्वारा लगभग 50 से 60 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई अमल में लाई। मौके पर…
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स और वीकेंड पर लगातार बढ़ते कलेक्शन ने फिल्म को 2025 की शुरुआती ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है। रिलेशनशिप बेस्ड कहानी, इमोशनल एंगल और दोनों सितारों की लोकप्रियता ने फिल्म को शुरुआती तीन दिनों में धमाकेदार गति दी। हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड ओपनिंग और वीकेंड पर जबरदस्त प्रदर्शन फिल्म ने शुक्रवार को 16 करोड़ की दमदार ओपनिंग दर्ज…
35 साल से लगातार जीतते आ रहे भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार, अब बने विधानसभा अध्यक्ष पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लगातार नौ बार विधायक चुने गए डॉ. प्रेम कुमार को बिहार की 18वीं विधानसभा का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। सोमवार को प्रोटेम स्पीकर के समक्ष विधायक पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। पहले से ही यह स्पष्ट था कि इस पद को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टियों—जेडीयू और भाजपा—के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. प्रेम…
हिना और कनिका की हैट्रिक नामीबिया को हराकर भारत ने ग्रुप में किया टॉप नई दिल्ली। जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए नामीबिया को 13-0 से मात देकर टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की ओर से हिना बानो और कनिका सिवाच ने हैट्रिक दर्ज कर शानदार लय का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है। हिना (35′, 35′, 45′) और कनिका (12′, 30′, 45′) ने तीन-तीन गोल कर टीम के आक्रमण को धार दी। वहीं साक्षी राणा (10′, 23′)…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेंद्र सिंह सामंत का किया सम्मान
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में चंपावत निवासी पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत ने भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें माउंट एवरेस्ट फतह कर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करने पर शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीरेंद्र सिंह सामंत के साहस, धैर्य और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भूमि वीरों और प्रतिभाओं की जन्मभूमि रही है, और सामंत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पर्वतारोही को भविष्य के अभियानों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि…
