Author: Amit Thapliyal
पहले चरण में उत्तरकाशी, देहरादून और ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक मतदान अब दूसरे चरण की तैयारी, 28 जुलाई को 40 विकासखंडों में मतदान देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। राज्य के 49 विकासखंडों में हुए मतदान में करीब 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर रात तक मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को मजबूती से दर्ज कराया। गुरुवार सुबह 8 बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। शुरुआती घंटों…
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह खटीमा में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है और आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश…
सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ किया जसपुर। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उधम सिंह नगर में जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बीते एक दशक में खेल और खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा बदलाव आया है । पहले खेल को करियर के रूप में नहीं देखा जाता था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब युवा खेल में प्रतिभा दिखाकर अपने भविष्य…
खटीमा में सड़क किनारे ठेली पर रुककर मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के श्रम को बताया राज्य की असली ताकत खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली के पास अचानक रुके। मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और…
देहरादून। कारगिल विजय दिवस, शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गांधी पार्क, देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शौर्य दिवस को लेकर नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और समय से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर टेंट, बैरिकेडिंग, सीटिंग, स्टेज, सजावट, पेयजल की इत्यादि की व्यवस्था मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समय से…
‘लोकतंत्र’ की गलत वर्तनी पर गरमाई सियासत नई दिल्ली। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘लोकतंत्र’ शब्द की गलत वर्तनी को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने इस गलती पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि जिन्हें ‘लोकतंत्र’ लिखना नहीं आता, वे उसे बचाने की बातें कर रहे हैं। गुरुवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘लोकतंत्र’ की हिंदी में गलत वर्तनी वाले बैनर को लेकर भाजपा ने कांग्रेस समेत समूचे इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें यह शब्द तक…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए यूनिवर्सिटी स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और कुल सचिव की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वविद्यालय स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शासन से विश्वविद्यालय के तीन पदों कुलपति कुलसचिव और…
देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर प्रातः काल पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं से…
मेकअप आज सिर्फ सौंदर्य बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को निखारने का भी जरिया बन चुका है। महिलाओं के साथ अब पुरुष भी डेली रूटीन में फाउंडेशन जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे त्वचा की खामियां छिप जाती हैं और चेहरा एकसार और चमकदार दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फाउंडेशन, जिसे आप खूबसूरत दिखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, आपकी त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं रोज़ाना फाउंडेशन लगाने से त्वचा को होने वाले नुकसानों के बारे में। स्किन पोर्स हो सकते हैं बंद रोजाना फाउंडेशन लगाने से…
ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने का किया आग्रह ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी मतदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
