Author: Amit Thapliyal

अल्मोड़ा। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभागों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में ही मंत्री जोशी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ सही व्यक्ति तक पहुँचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए ठोस प्रयास सुनिश्चित करें। बैठक में लखपति दीदी योजना, पलायन रोकथाम योजना, ऐपल मिशन, मौन पालन व…

Read More

संवेदनशील क्षेत्रों में हाई-टेक निगरानी और झाड़ियाँ साफ करने का अभियान तेज करने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई…

Read More

स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ली परेड की सलामी मेधावियों और मृतक आश्रितों को वितरित किए चेक देहरादून। पीआरडी जवानों के लिए एक नया स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान बनाया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। पीआरडी निदेशालय मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने रैतिक परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीआरडी जवानो को अब बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की दशा में 6 महीने तक निर्बाध रूप से मानदेय…

Read More

सर्दियों में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, विटामिन–C और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, गलत खाद्य संयोजन मूली के लाभ को कम कर सकता है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीज़ों का सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ताकि इसका फायदा शरीर को सही तरीके से मिल सके। कई लोग अनजाने में ऐसे कॉम्बिनेशन अपना लेते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा…

Read More

नौ साल के खर्चों की रिकवरी के लिए बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव देहरादून। उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी होने के संकेत मिल रहे हैं। यूपीसीएल ने इस बार लगभग 16 प्रतिशत बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है। आयोग प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद अंतिम निर्णय देगा। ऊर्जा निगम की ओर से बीते नौ वर्षों में हुए खर्चों की भरपाई और अतिरिक्त करीब ढाई प्रतिशत वृद्धि की मांग की गई है। कुल मिलाकर लगभग 2000 करोड़ रुपये के राजस्व गैप को संतुलित करने के लिए यह बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। वित्तीय वर्ष…

Read More

झरनों की जमी परतें बनीं आकर्षण का केंद्र, देशभर से पहुंच रहे प्रकृति प्रेमी चमोली। नीती घाटी इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रात के समय तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने से घाटी के गाड-गदेरे, छोटे झरने और बहता पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। बर्फीली परतों से बनी प्राकृतिक आकृतियां यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का खास केंद्र बनी हुई हैं। सूखे मौसम और बारिश न होने से घाटी में ‘कोरी ठंड’ पड़ रही है। लगातार गिरते पाले के कारण तापमान बेहद नीचे पहुंच गया है, जिससे नदी-नालों का पानी…

Read More

तीनों प्रारूप में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बने जसप्रीत बुमराह नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। शानदार लय में गेंदबाजी करते हुए बुमराह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के दौरान बुमराह अपनी उपलब्धि से सुर्खियों में रहे। मैच से पहले वह 99 विकेट पर थे और जैसे ही उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया, उन्होंने…

Read More

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले सीएम धामी देहरादून/नई दिल्ली। केंद्र ने राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ की धनराशि मंजूर की। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल की प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त अवसंरचना के पुनर्निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा…

Read More

देहरादून नगर निगम का 27वां स्थापना दिवस समारोह देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल करते हुए, देहरादून को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस का ये…

Read More

बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी के मामले में जांच के आदेश देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। घरेलू विवाद, भूमि सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण और प्रमाण पत्र से जुड़े कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बुजुर्गों से धोखाधड़ी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जनता दर्शन में बुजुर्गों से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए— 93 वर्षीय प्रेम सिंह…

Read More