Author: Amit Thapliyal
आम नागरिक और सैनिकों की गई जान, हजारों लोग विस्थापित UNSC ने बुलाई आपात बैठक, दोनों देशों से संयम बरतने की अपील बैंकॉक/नोम पेन्ह। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई ताजा झड़पों में शनिवार को 12 और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। मृतकों में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं, जिससे संकट और गंभीर हो गया है। संघर्ष के चलते सीमावर्ती इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य…
मार्वल स्टूडियोज ने अपनी नई पेशकश ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के जरिए एक बार फिर अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स को नया जीवन देने की कोशिश की है। चार नए सुपरहीरोज की एंट्री के साथ ये फिल्म न सिर्फ नॉस्टैल्जिया जगाती है, बल्कि भविष्य की ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ की नींव भी रखती है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत भारत में रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी वर्जन से 1.15 करोड़ इंग्लिश वर्जन से 3.75 करोड़ तमिल और तेलुगु वर्जन से लगभग 10-10 लाख हालांकि ये आंकड़े बहुत भारी-भरकम नहीं…
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी गड़बड़ियों और वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। सिद्धारमैया ने कहा कि यह सिर्फ आरोप नहीं बल्कि एक गंभीर सच्चाई है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें हिल रही हैं। भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोपमुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में वोटर लिस्ट में संगठित तरीके से हेरफेर की जा रही है। असली…
सचिव आपदा प्रबंधन का आदेश – बांध परियोजनाएं समय से करें जनपद प्रशासन और ईओसी को सतर्क देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड में संचालित समस्त बांध परियोजनाओं को निर्देशित किया है कि वे जब भी जल छोड़ें, तो उसकी पूर्व सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ-साथ संबंधित जनपद प्रशासन को अनिवार्य रूप से साझा करें। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा और वहां क्या प्रभाव हो सकता है, ताकि आमजन को समय से सतर्क किया जा सके। सचिव ने सचिवालय में…
सहकारिता को आधुनिक बनाने के लिए व्यावसायिक नवाचारों को मिलेगा प्रोत्साहन देहरादून। सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिये व्यावसायिक नवाचारों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा सहकारी बैंकों में 10 लाख नये खाते खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, साथ ही अधिकारियों को माइक्रो एटीएम के वितरण की गति में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। माह अगस्त से प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जायेगी ताकि सहकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिये बलिदान देने की उत्तराखण्ड की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत कराया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया जाए। प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट…
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ‘नए भारत के निर्माता’ हैं’- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंची है। उन्होंने प्रधानमंत्री को “नए भारत का निर्माता” बताते हुए कहा कि देश…
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बीच इस जबरदस्त टक्कर ने ट्रेलर को चर्चा में ला दिया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शपथ से शुरू होती है जंगट्रेलर की शुरुआत होती है ऋतिक रोशन के दमदार वॉइस ओवर और उनके गंभीर लुक से, जिसमें वे एक भेड़िए के साथ नजर आते हैं। ऋतिक अपने किरदार की शपथ दोहराते…
प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा, 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी झालावाड़, राजस्थान। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक स्कूल की छत गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने…
