Author: Amit Thapliyal

यूसीसी में रोजाना हो रहे हैं 1600 से ज्यादा विवाह पंजीकरण देहरादून। उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। जहां पहले उत्तराखंड विवाह पंजीकरण अधिनियम-2010 के तहत प्रतिदिन औसतन 67 शादियां ही पंजीकृत होती थीं, वहीं यूसीसी लागू होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन औसतन 1,634 विवाह पंजीकरण तक पहुंच गया है। यूसीसी के तहत 27 जनवरी से अब तक कुल 3,01,526 विवाहों का पंजीकरण हो चुका है। इसके मुकाबले वर्ष 2010 से लेकर 26 जनवरी 2025 तक केवल 3,30,064 शादियां ही…

Read More

हाई-वोल्टेज तार गिरने से मचा हड़कंप, दर्जनों घायल, राहत-बचाव कार्य जारी हरिद्वार। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर मार्ग पर एक हाई-वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च केंद्रों पर…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा में अपने प्राण अर्पण करने वाले शहीद जांबाज सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कारगिल में मिली विजय हमारे वीर सैनिकों के बलिदान, साहस, संयम, मर्यादा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। इसलिए इस पावन दिवस पर हमें वीर शहीदों को कृतज्ञता और…

Read More

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित घंघोड़ा चांदमारी पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री जोशी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। अपने संबोधन में सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में अपने अद्वितीय साहस, शौर्य और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें…

Read More

चाय भारतीय जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के लिए यह सवाल अक्सर उठता है—क्या चाय पीना सुरक्षित है? क्या इससे ब्लड प्रेशर और ज्यादा बढ़ सकता है या कुछ चाय की किस्में इसके नियंत्रण में मददगार भी साबित हो सकती हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों और हालिया अध्ययनों के अनुसार, चाय का असर व्यक्ति की सेहत, उसकी आदतों और चाय के प्रकार पर निर्भर करता है। यानी हर चाय एक जैसी नहीं होती और इसका प्रभाव भी हर किसी पर समान नहीं होता। शोध क्या कहते हैं? अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा – गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ छात्र कल्याण को भी बनाएं प्राथमिकता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स: अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन‘ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के मनोविज्ञान का ध्यान रखते हुए विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं को कारगर प्रयास करना होगा। इस दिशा में पुस्तक के प्रकाशन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने पुस्तक का हिन्दी संस्करण भी तैयार किए जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

एक ही सर्जरी में आंत, अंडाशय, बच्चेदानी और मूत्राशय से कैंसर ग्रसित भागों को सफलतापूर्वक हटाया गया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी टीम को बधाई देहरादून। चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और उनकी टीम ने एक महिला मरीज की स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन प्रदान किया है। महिला को आंतों के कैंसर की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था, जहां अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों द्वारा सर्जरी को असंभव करार दिया जा…

Read More

विगत वर्षों में लिए कई अहम फैसले देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण शहीद सैनिक के एक परिजन को दी जा रही सरकारी नौकरी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को कराई जा रही निःशुल्क बदरीनाथ धाम की यात्रा अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की तैयारी परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की गई  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। अमर बलिदानियों की स्मृति में देहरादून में भव्य…

Read More

परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर की गई डेढ़ करोड़। चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह और नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाया जायेगा-सीएम देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने एवं नैनीताल में…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में गूंजा शौर्य का जयघोष एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्रों ने मार्च पास्ट कर दिखाया राष्ट्र के प्रति समर्पण देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने चीडबाग स्थित शौर्य स्थल में वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सब एरिया द्वारा आयोजित किया गया था। 26 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस, 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन…

Read More