Author: Amit Thapliyal
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘बौल्या काका’ के पोस्टर का विमोचन
उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति को बड़े पर्दे पर लाने की सराहना, फिल्म नीति पर हुई चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘बौल्या काका’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग राज्य के सुंदर और सुदूरवर्ती गांवों—ग्वालदम, थराली और तलवाड़ी—में की गई है। मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करना सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और फिल्म की…
देहरादून। राज्य सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IAS दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। IAS राहुल आनंद को रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत, और IAS दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी के…
उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में 1494 पदों पर नियुक्ति, सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के दूरसंचार विभाग में चयनित 1494 अभ्यर्थियों को रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के भव्य सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उपस्थित होकर नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की शुरुआत में डीजीपी राजीव कृष्णा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई कैबिनेट सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे हुए, सुरक्षा व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट के तहत तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 5 अगस्त तक तेज बारिश के दौर बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में 64 सड़कों…
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु रूप से जारी है। हालाँकि गत रात्रि हुई बारिश के चलते गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच मार्ग पर मलबा और पत्थरों का जमाव देखा गया, जिसे संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया गया है। गौरीकुंड के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन ने अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान…
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा आज जिले के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न की जा रही है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी का कार्य कर रहा है। परीक्षा में अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की कड़ी चेकिंग व फ्रिस्किंग की जा…
देहरादून- मदरसों में अब संस्कृत के श्लोक गूंजेंगे। इसके लिए मदरसा बोर्ड संस्कृत विभाग के साथ MOU करने जा रहा है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने बताया कि MOU की कार्यवाही अंतिम दौर में है। MOU होने के बाद जैसे ही मदरसा बोर्ड को संस्कृत के अध्यापक उपलब्ध होंगे, उसके बाद मदरसा बोर्ड के स्कूलों में संस्कृत पढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए रुड़की और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ स्कूलों को चिन्हित कर लिया गया है। अध्यक्ष कासमी ने ये भी बताया कि मदरसा बोर्ड के छात्र अगर संस्कृत सीख जाएंगे तो वह कई क्षेत्रों में…
10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट चमोली। सिख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हेमकुंड साहिब इन दिनों श्रद्धालुओं से गुलजार है। 25 मई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्थल पर मत्था टेक चुके हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इन दिनों हेमकुंड घाटी का प्राकृतिक सौंदर्य भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। हिम सरोवर के चारों ओर खिले…
भागदौड़ और तनाव से भरी इस ज़िंदगी में कभी-कभी अचानक चक्कर आना या सिर घूमने जैसा महसूस होना आम बात लग सकती है। अक्सर लोग इसे कमजोरी, थकान या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह लक्षण बार-बार या बिना किसी स्पष्ट कारण के हो रहे हैं, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है—जैसे कि वर्टिगो। वर्टिगो क्या है? वर्टिगो एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसके चारों ओर की दुनिया घूम रही है, जबकि वह खुद स्थिर होता है। यह सिर्फ सामान्य चक्कर नहीं है, बल्कि…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है अन्नदाताओं का सर्वांगीण विकास- मुख्यमंत्री धामी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले 184.25 करोड़ रुपये देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा…
