Author: Amit Thapliyal
रुद्रप्रयाग जिले के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने की पंचायतीराज मंत्री से भेंट देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर कर एक मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विश्वास जताते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया। रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए अगस्त्यमुनि एवं जखोली ब्लॉक के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विधायक भरत सिंह…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। सरकार की प्राथमिकता प्रभावितों को शीघ्र और समुचित सहायता पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ हर स्तर पर कार्य कर रही है ताकि किसी भी जरूरतमंद को मदद में देरी न हो।
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं । मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।…
गांवों में मच गई चीख-पुकार, होटल-दुकानें तबाह, गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी बाधित मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुख, राहत कार्य तेज़ उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में धराली गांव उस वक्त दहशत और तबाही का मंजर बन गया जब बादल फटने की घटना के बाद खीरगंगा में अचानक भयंकर बाढ़ आ गई। जलप्रलय की यह मारक लहरें गांव की ओर बढ़ीं तो पूरा क्षेत्र चीख-पुकार से गूंज उठा। उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है।…
सरकारी कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बने उत्पाद ही होंगे उपयोग जिलाधिकारियों को ग्रोथ सेन्टर में महिलाओं हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़े जाए महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में आई दूसरी औद्योगिक क्रांति -मुख्यमंत्री देहरादून। सीएम धामी ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह, शॉल व भेंट आदि ही उपयोग में लाने के शासनादेश को जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों…
राहत और बचाव में जुटा प्रशासन अब तक 3628 लोगों को किया गया रेस्क्यू भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले एक महीने से लगातार हो रही मूसलधार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में अब तक कुल 252 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 132 की मौत नदी-नालों में डूबने से, 60 की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से, 47 की मूसलधार बारिश के कारण, और 13 की मौत मकान, दीवार या पेड़ गिरने से हुई है। राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और भूस्खलन जैसी गंभीर…
महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की नई राह, 95 विकासखंडों में एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रदेश के समस्त 95 विकासखंडों में एक साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का भी उन्होंने अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बाँधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके आत्मनिर्भर प्रयासों की सराहना की।…
भारी बारिश का अलर्ट- आपदा प्रबंधन सचिव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
टिहरी, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में रेड अलर्ट, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी देहरादून। राज्य में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने हालात की समीक्षा की और सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिहरी, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में रेड अलर्ट जबकि हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा सभी जनपदों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया…
गंगोत्री और पुरोला विधायकों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में गंगोत्री क्षेत्र से विधायक सुरेश सिंह चौहान तथा पुरोला क्षेत्र से विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी जिले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं जनसेवा के नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी।
