Author: Amit Thapliyal

ट्यूशन को निकली दो नाबालिग लापता, महिला आयोग सक्रिय—मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस को कड़े निर्देश पौड़ी गढ़वाल (लक्ष्मण झूला): लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल ऋषिकेश से ट्यूशन के लिए निकली 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियाँ के  अचानक लापता होने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ लक्ष्मणझूला को भी त्वरित कार्रवाई करने और हर सूचना पर तुरंत फॉलोअप लेने के निर्देश दिए हैं। नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून में 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। सम्मेलन की मुख्य थीम “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots” इस थीम के अंतर्गत…

Read More

33% हरित आवरण में बदलाव क्यों? सांसद बंसल ने सदन में मांगा स्पष्टीकरण देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद में औद्योगिक क्षेत्रों में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) मानकों में किए गए संशोधन को लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि नए संशोधित मानकों का विवरण क्या है, पुराने 33 प्रतिशत हरित आवरण को क्यों बदला गया, और क्या सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ये संशोधन सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा दें। सांसद ने पूछे चार प्रमुख प्रश्न सदन में डॉ. बंसल ने…

Read More

सभी रोप-वे परियोजनाओं को अब संचालन समिति की स्वीकृति अनिवार्य, नए पर्यटन स्थलों के लिए रोडमैप भी तैयार होगा देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में रोप-वे विकास के लिए गठित संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रोप-वे निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोप-वे विकास समिति की प्रथम बोर्ड बैठक इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि समिति में सचिव पर्यटन सदस्य-सचिव होंगे। एनएचएलएमएल को एसपीवी का सीईओ एक सप्ताह के भीतर नियुक्त करने के…

Read More

सर्दियों के मौसम में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। तापमान गिरने के कारण बाल अक्सर रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ पारंपरिक तरीकों से तैयार किए गए पोषक तेलों के इस्तेमाल को बेहद प्रभावी मानते हैं, क्योंकि इस मौसम में स्कैल्प और बाल पोषक तत्वों को तेजी से सोखते हैं। इसी के मद्देनज़र पारंपरिक और आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एक विशेष विंटर हेयर ऑयल इन दिनों चर्चा में है। यह तेल बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ बढ़ाने, मजबूती लाने और प्राकृतिक चमक लौटाने में मदद करता है।…

Read More

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास को किया प्रेरित देश भर से आए दत्तक माता-पिता किए सम्मानित देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिताओं को सम्मानित किया। वह दत्तक ग्रहण माह के अवसर पर संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दुनिया में कोई बच्चा अनाथ न रहे, सबको उचित पोषण और मातृत्व मिले यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई दंपति जब किसी अनाथ को गोद लेने का…

Read More

कर्मचारियों के पक्ष में खड़ा हुआ हाईकोर्ट, सेवाएं जारी रखने के निर्देश नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग के करीब दो हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवाएं समाप्त करने के विभागीय निर्णय को रद्द कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विभाग इन कर्मचारियों से नियमित रूप से सशर्त सेवा लेता रहे। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। याचिका दायर करने वाले दिनेश चौहान सहित लगभग 300 आउटसोर्स कर्मचारियों ने अदालत को अवगत कराया कि वन विभाग ने उनके वेतन मद में बदलाव का हवाला देते…

Read More

PM-ABHIM के तहत बन रहा HEOC: जनवरी 2026 तक तैयार होगा राज्य का पहला अत्याधुनिक स्वास्थ्य आपात केंद्र देहरादून। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंज़ूरी देने के बाद राज्य में स्वास्थ्य आपात प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निरंतर मार्गदर्शन में HEOC की स्थापना का कार्य देहरादून स्थित महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिसर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार की एक…

Read More

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेषित की शुभकामनाएं 11 दिसम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं 100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल  फैकल्टी दौड़ में डाॅ तारिक मसूद, डाॅ अन्सार, और डाॅ अनीता की खिताबी जीत देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ  हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री…

Read More

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में विशेष चर्चा देहरादून/नई दिल्ली। सांसद राज्यसभा एवं भाजपा राष्ट्रिय सह कोषाध्यक्ष डा. नरेश बंसल ने सदन मे वन्दे मातरम पर हो रही र्चचा मे भाग लिया। डा. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि वन्दे मातरम भारत की आत्मा है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर मैं बंकिम बाबू और सभी स्वतंत्रता के उन नौजवानों को जिन्होंने फांसी के फंदों को हंसते-हंसते चूमा और वंदे मातरम का गान करते हुए अपने हार्दिक श्रंद्धाजली अर्पित करता हूं। उन्होने वंदे मातरम के संबंध में अपने भाव व्यक्त करते…

Read More