Author: admin
देहरादून। मोहर्रम के अवसर पर 26 जून 2026 को निकाले जाने वाले जुलूस को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 2 बजे से जुलूस मार्ग पर चरणबद्ध तरीके से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके । 1. जुलूस के ईसी रोड़ से प्रस्थान करने पर ईसी रोड़ की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा, यूकेलिप्टस चौक,बेनी बाजार,सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा । 2. जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर ईसी रोड़ का यातायात सामान्य किया जायेगा व सर्वे चौक से परेड ग्राउण्ड की…
लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी- धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को…
मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में मंगलवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। भारी बारिश के दौरान कोच का दरवाजा बंद रखने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 30 वर्षीय यात्री ने 21 साल के युवक की चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी। घटना चर्चगेट-नालासोपारा लोकल ट्रेन की है। पुलिस के अनुसार, विरार का रहने वाला मृतक मयंक लोहार (21) और मीरा-भयंदर का निवासी आरोपी रोशन सुवर्णा (30) रात करीब 10:42 बजे अंधेरी स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। भारी बारिश के कारण यात्रियों ने कोच का दरवाजा बंद कर…
तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में साकार हो रहा 1872 परिवारों का आशियाने का सपना, जल्द लाभार्थियों को सौंपी जाएंगी चाबियां देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का…
करनाल (हरियाणा): करनाल के बड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पोते ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग दादा दर्शन सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग के सीने में बेहद नजदीक से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मृतक दर्शन सिंह के…
अमृतसर: अमृतसर शहरी पुलिस और एक केंद्रीय एजेंसी ने संयुक्त अभियान (Joint Operation) चलाकर सीमा पार से संचालित होने वाले एक बड़े अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग सहित कुल सात आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान और नकदी बरामद की है, जिसमें शामिल हैं: 10 अत्याधुनिक हथियार (जिनमें दो खतरनाक सब-मशीन गन भी शामिल हैं) 5.048 किलोग्राम हेरोइन (इंटरनेशनल ड्रग मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों में है) 30.38 लाख रुपये की नकदी…
दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं
स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, रोजगार एवं विकास कार्यों की समीक्षा; व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं से किया सीधा संवाद ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य के साथ किया आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर कई समस्याओं के मौके पर दिए समाधान, मातृशक्ति और युवाओं का बढ़ाया उत्साह पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” के विजन को धरातल पर उतारते हुए जनपद पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया अधिकारियों के साथ लगातार दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम कर रही हैं। जनपद के दूरस्थ…
कैबिनेट मंत्री ने जारी किया नंदा गौरा योजना का बकाया धन देहरादून। नंदा गौरा योजना के तहत गुरुवार को हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से इन बालिकाओं के बैंक खातों में करीब 19.23 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2025-26 में प्रदेश की 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी 2026 को ही योजना का लाभ दिया जा चुका था। हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की कुछ पात्र बालिकाओं की आवश्यक औपचारिकताएं एवं जनपद स्तरीय समिति…
लापता बबीता की तलाश के लिए प्रशासन खाली करा रहा है गहरी झील, भालुओं की गुफाओं में भी सर्चिंग तेज
उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर ट्रेकिंग के दौरान लापता हुई युवती बबीता पांडे की तलाश में अब उत्तराखंड प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समय बीतने के साथ ही इस सर्च ऑपरेशन का दायरा और अधिक बढ़ा दिया गया है। लापता बबीता का कोई भी सुराग हाथ न लगने के बाद, अब रेस्क्यू टीमें बेहद दुर्गम इलाकों, घने जंगलों और प्राकृतिक आश्रयों की खाक छान रही हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब एक नया और बड़ा कदम उठाया गया है। गोई पड़ाव क्षेत्र में स्थित लगभग साढ़े सात फीट गहरी और 50 मीटर से अधिक…
ईसागढ़ रोड पर खड़ी कार में मिले युवक-युवती के खून से लथपथ शव, अंदर मिली पिस्टल, कुल्हाड़ी और कटर
अशोकनगर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के अशोकनगर में ईसागढ़ रोड पर बुधवार देर रात एक सुनसान जगह पर खड़ी कार के अंदर युवक-युवती के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महाना गांव के पास खड़ी कार की अगली सीट पर रितिक सोनी (26) और मुस्कान जैन (24) की खून से लथपथ लाशें मिली हैं। कार के अंदर से पिस्टल, कुल्हाड़ी, कटर और पिछली सीट पर जलने के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है। परिजनों के मुताबिक, रितिक और मुस्कान बुधवार शाम को घर से…
