Author: admin
नई दिल्ली: राजधानी के दक्षिणी जिले के तिगड़ी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। संगम विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात आर्थिक तंगी को लेकर हुए झगड़े के बाद एक पति ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी कविता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, संगम विहार (अमृता पब्लिक स्कूल के पास) निवासी आरोपी शुभम गहलोत एक प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस का काम करता है। कविता और शुभम की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी। शुरुआती जांच…
महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण की नई पहल, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ CAR मॉड्यूल
देहरादून- इस पहल के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में कार माॅडयूल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, देहरादून शाखा के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार मॉड्यूल की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज थीं। कार मॉड्यूल की राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण…
देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही परियोजनाओं के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए गुरुवार को ऋषिकेश क्षेत्र में एक बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया और स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विकास प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमडीडीए के अनुसार, उपेन्द्र कुमार, निवासी स्थल रूद्र ऑटोमोबाइल, निकट भरत विहार, मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा था।…
देहरादून में निहंगों के कूच के बाद हाई अलर्ट: पुलिस की चौकसी तेज, रातभर अफसरों ने किया फ्लैग मार्च
निहंगों के एक जत्थे के कुल्हाल बैरियर पार कर देहरादून की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। सूचना के बाद प्रेमनगर, सेलाकुई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जबकि अधिकारियों और पुलिस बल की भारी तैनाती से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी प्रेमनगर पहुंचे। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों…
देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने जा रहा विशाल रोजगार मेला, बेरोजगारो को मिलेगा रोजगार
29 जून को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगेगा मेला, कई नामी कंपनियां लेंगी हिस्सा रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवक /युवतियों को अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा,सेवायोजन पंजीयन कार्ड,आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो लाना है अनिवार्य देहरादून : उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 29 जून को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स और टेक्निकल क्षेत्रों सहित कई निजी कंपनियां भाग लेंगी। जिसमें कुल 85 खाली…
एडीबी परियोजना के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया स्थलीय निरीक्षण
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) द्वारा वित्त पोषित पेयजल एवं आधारभूत अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं और निर्माण कार्यों से आमजन को कम से कम असुविधा हो। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एडीबी…
मेरठ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को तार-तार करने और जबरन गर्भपात कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने मेरठ के एक युवक पर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर होटल में बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और बाद में जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस थानों की लापरवाही के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वाली पीड़िता का परिवार लंबे समय से दिल्ली में शिफ्ट हो चुका है।…
सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की बाल सुधार गृह में बेसिक लर्निंग प्रोग्राम संचालित करने तथा सभी बालकों का विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने के दिए निर्देश नियमित काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रभावी पुनर्वास गतिविधियों पर दिया जोर देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का स्थलीय निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं महिलाओं को…
देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज देशभर में “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया। 40 दिनों तक चलने वाला यह अभियान देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी देने के लिए राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष/सेंट्रल इलेक्शन कमेटी सदस्य प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता की। रंजीत रंजन ने कहा कि यह अभियान उन छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों की आवाज है, जिनकी मेहनत बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, रिजल्ट में देरी और…
तैयारियों को लेकर मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश देहरादून। प्रदेश में सभी मुख्य नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है जनपद मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोग मार्ग खुलने की घंटों प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में हमें सजग रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यही लक्ष्य है कि हम पूरी तरह से समर्पित…
