Author: admin

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सुरंग के अंदर 40 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं। मजूदरों को फंसे हुए 30 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। मजदूर सुरक्षित हैं, उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव दलों ने 25 मीटर से ज्यादा मलबा हटा लिया गया है। अभी करीब 25 मीटर से ज्यादा मलबा और साफ करना होगा। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिसकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में लगे…

Read More

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सुरंग के अंदर 40 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं, जबकि बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक घुसने में कामयाब रहे। बचावकर्मियों का कहना है कि फंसे हुए 40 श्रमिकों के स्थान तक पहुंचने के लिए टीमों को अभी भी लगभग 35 मीटर अधिक मलबा साफ करना होगा। बचावकर्मी फंसे हुए श्रमिकों के साथ संचार स्थापित कर लिया है। उत्तरकाशी के सर्कल अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मलबा लगभग 60 मीटर गहरा है। जैसे ही हम मलबा हटा रहे हैं, यह ऊपर…

Read More

चारधाम सड़क परियोजना (ऑलवेदर रोड) के तहत सीमांत उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक पांच चरणों में होगा। वर्तमान इसके लिए तीन चरणों में थ्री-जी सर्वे और आंकलन का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण में नेताला और सुक्की टॉप क्षेत्र बाईपास हो जाएगा। जबकि झाला से भैरोंघाटी के बीच करीब 4 से 6 नए पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इनमें भैरोंघाटी में जाड़ गंगा नदी पर स्थित लंका पुल भी शामिल है। जिसके स्थान पर 12 मीटर चौड़ाई का डबल लेन पुल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चारधाम सड़क…

Read More

धामी सरकार ने उत्तराखंड के 1.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा​दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को स्वीकृति दे दी ​है, हालांकि चार प्रतिशत महंगाई भत्ता अब दिवाली के बाद ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम वित्त विभाग ने बोनस जारी करने के संबंध में आदेश जारी किए। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1,184 रुपये से लेकर 6,908 रुपये तक की राशि जारी होगी। अपर सचिव (वित्त) गंगा प्रसाद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के समूह ख व ग के वे सभी अराजपत्रित श्रेणी कर्मचारी जिनका…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी) के 62 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। वह आज सीमाद्वार स्थित आइटीबीपी परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह गढ़ी कैंट स्थित हेलीपैड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। गुरुवार की रात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह का एक महीने के अंदर यह दूसरी बार…

Read More

उत्तराखंड राज्य की स्थापना को आज यानी 9 नवंबर को 23 साल पूरे हो गए. राज्य अब 24वें साल में प्रवेश कर गया है. इस अवसर पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करने वाली हैं. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “24वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस शुभ अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर…

Read More

उत्तराखंड के 120 महाविद्यालयों में से 113 में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का वर्चस्व रहा। एबीवीपी ने अध्यक्ष के 57 व महासचिव के 46 पदों पर जीत दर्ज की। हालांकि प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज समेत कुछ अन्य में उसका गढ़ ढहा है।  मुख्य प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष पद पर 30 व महासचिव के 37 पदों पर विजय प्राप्त की। 19 कॉलेजों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद कब्जाया। वहीं महासचिव पद पर 21 निर्दलीय विजेता रहे। डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वह बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को…

Read More

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए पिथौरागढ़ के एक मंदिर में दो महिलाओं को पुजारी की जिम्मेदारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इन महिला पुजारियों की नियुक्ति को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। महिला पुजारी की नियुक्ति से सीमांत जिले और श्रीकृष्ण मंदिर का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया है। समाज में महिलाओं को बराबरी के कई अधिकार दिए गए हैं लेकिन मंदिरों में पुजारी का जिम्मा नहीं दिया जाता। महिला पुजारी के लिए तमाम रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए पिथौरागढ़ के श्री कृष्ण मंदिर में सदियों से चली आ…

Read More

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। दर्ज की लगातार 8वीं जीत। वहीं विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को 49वां शतक बनाकर गिफ्ट दिया। रविंद्र जडेजा ने झटके 5 विकेट। भारत के रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अफ्रीकी टीम के खिलाफ यादगार पारी खेली। कोहली ने रविवार (पांच नवंबर) को वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि…

Read More