Author: admin

अफगानिस्तान में मंगलवार को तालिबान की अंतरिम सरकार के गठन के बाद संगठन के सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदाजादा ने सभी अफगान नागरिकों को विदेशी शासन से स्वतंत्रता मिलने की बधाई दी। अंतरिम सरकार में भी ईरान की तर्ज पर सुप्रीम लीडर के तौर पर जगह लेने वाले अखुंदजादा ने अपनी नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि तालिबान उन सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों, संधियों और प्रतिबद्धताओं को मानेगा, जो इस्लामी कानून (शरिया) के विपरीत नहीं हैं। तालिबान के सुप्रीम लीडर होने के बावजूद अखुंदाजादा का अफगानिस्तान पर अपने संगठन के 15 अगस्त को नियंत्रण बनाने के करीब एक पखवाड़े से ज्यादा समय…

Read More

कोरोना महामारी के कारण इस साल आम भक्तों के लिए चारधाम यात्रा अब तक पूरी तरह से बंद है। अब चारधाम यात्रा खोलने को लेकर उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट में अनुरोध याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा वाले जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, कोविड संक्रमण पर नियंत्रण को पर्याप्त तैयारियां नहीं होने, डॉक्टरों की कमी और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर 28 जून को अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी थी। इस आदेश के खिलाफ बीती 6 जुलाई को प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की हुई है। उत्तराखंड की पुष्कर…

Read More

भारतीय क्रिकेटर टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा धवन पावर-कपल्स में सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। उन्होंने वर्षों से एक-दूसरे को पूरी तरह से पूरक किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन और आयशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। संयोग से, शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर बंगाली सुंदरता से मुलाकात की और उनके रूप से प्रभावित हुए। उसने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। लंबी फेसबुक बातचीत के कारण एक नवोदित मित्रता हुई। और जैसा कि वे कहते हैं, दोस्ती प्यार की पहली सीढ़ी है। इस…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सकारात्मक सोच और सही दिशा से लक्ष्य आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि विचारों के प्रेषण और सरकार के जनहित के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार को लेकर भी अधिक सतर्क रहने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संगठित होकर एक यूनिट के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है। भाजपा एक संगठित और सिद्वांत पर आधारित पार्टी है और उसका प्रत्येक कार्यकर्त्ता मिशन के तौर पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास…

Read More

देहरादून और ऋषिकेश के बीच रानी पोखरी में 10 दिन पहले जाखन नदी पर बना पुल टूट जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने नदी के ऊपर वैकल्पिक मार्ग का आधार तैयार कर लिया है। अधूरे वैकल्पिक मार्ग से दोपहिया वाहनों की आवाजाही तो दो दिन पहले ही शुरू हो गई है। लेकिन अब इस मार्ग से चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गयी है। जाखन नदी में वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नदी के ऊपर सीमित क्षेत्र में पाइप डालकर पानी की निकासी सुनिश्चित कर…

Read More

उत्तराखंड में हल्द्वानी से ख़ाकी को शर्मसार करती घटना सामने आ रही है। यहां एक पुलिस वाले ने एक बच्ची से छेड़छाड़ की जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई करदी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। मामला बिठौरिया क्षेत्र का है। पीडित बच्ची के पिता एक दुकान चलाते हैं। दुकान में मुखानी थाने में तैनात दरोगा मदन सिंह परिहार भी आता रहता है। वह मौका पाते ही बच्ची से छेड़खानी करने लगता था। बताया जा…

Read More

उत्तराखंड में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में प्रेमिका से हुए विवाद के बाद प्रेमी ने पाटल से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपित प्रेमी फरार हो गया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्यारोपित पति से प्रमिका की हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं हत्या के दौरान दो पुलिस कर्मियों के घटनास्थल पर होने की चर्चाएं हैं।…

Read More

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पति ने पाटल से पत्नी के गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला भवन निर्माण का काम करता है। बताया जा रहा है कि भोला की दो शादियां है 26 वर्षीय निर्मला से पहला विवाह उसने 5 साल पहले किया था जिससे उसका 4 साल का पुत्र भी…

Read More

उत्तराखंड में आईएएस अफसरों के बाद अब शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की कुर्सियां भी हिलानी शुरू कर दी हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर दून का नया कप्तान जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूड़ी को बनाया गया है। खंडूड़ी कमांडेंट 40वीं पीएसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला थे। पिथौरागढ़ और चंपावत के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला किया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह ने शनिवार देर रात इस संबंध आदेश जारी किए।…

Read More

हरिद्वार के कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिये थे। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। तभी उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी। तभी अचानक पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। उसे देख सोनम बचाने के दौड़ी…

Read More