Author: admin

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए पांच सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कर दिया है। रिटायर जस्टिस रंजना देसाई को कमेटी की चेरस पर्सन बनाया गया है। यह कमेटी तय करेगी कि कानून किस तरह का होगा। बीजेपी के तीन मुख्य मुद्दों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) की हमेशा से बात होती रही है। SC से सेवनिवृत्त जज रंजना देसाई के नेतृत्व में बनी पांच सदस्यी कमिटी में रिटायर जज प्रमोदी कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौर, रिटायर आईएएस अधिकारी शत्रुध्यन सिंह और दून विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमति सुरेखा…

Read More

चारों धामों में यात्रियों का आंकड़ा दस लाख पार पहुंच गया है। तीन मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने चारोंधामों के दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम में ही 3.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में 3.33 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में दो लाख, यमुनोत्री धाम में 1.49 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्री हेमकुंड साहिब में अभी तक 7338 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में धामों में सभी पर्याप्त इंतजाम किए गए…

Read More

उत्तराखंड में बीते दिन छात्रों के दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश के कारण पांच-छह नकाबपोशों ने एक युवक को घेर लिया और दिनदहाड़े बीच चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। आस-पास के दुकानदार घायल को ई-रिक्शे में डालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के थाना स्वार के अंतर्गत ग्राम सलारपुर निवासी रमेश कांबोज का परिवार 18 साल पहले काशीपुर के केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर में आकर बस गया था। रमेश कांबोज टेंपो चलाकर परिवार…

Read More

केदारनाथ धाम में बीते दिन सात घंटे तक हुई बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते यात्रा दूसरे दिन भी रोक दी गयी थी। इस दौरान धाम में रुके यात्रियों को निचले इलाकों में भेजा जा रहा था। लेकिन अब बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार को रोकी गई चारधाम यात्रा बुधवार को मौसम साफ होने के बाद सुचारु हो गई है। केदारनाथ सहित बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मौसम साफ होने के बाद तीर्थयात्री इन धामों की ओर रवाना हुए। मंगलवार को मौसम खराब होने के बाद केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकी गई थी और हजारों…

Read More

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक कर्नल अजय कोठियाल सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। अभी सीएम धामी के चंपावत से लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है। सीएम धामी की मौजूदगी में भूपेश उपाध्याय व कई अन्य कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल होंगे। आपको बता दें जून 2013 की आपदा के बाद…

Read More

उत्तराखंड में बीती रात से मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। वहीं यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। उधर, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ, साथ ही जंगलों में लगी आग भी शांत हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में जहां भारी बारिश, वहीं दून…

Read More

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण फिलहाल बंद कर दिया गया है। बिना पंजीकरण ऋषिकेश से ऊपर यात्रियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ऋषिकेश और हरिद्वार में ही साढ़े नौ हजार तीर्थयात्री फंस गए हैं। सभी के होटल, धर्मशाला, लॉज में शरण लेने के कारण ऋषिकेश, हरिद्वार पूरी तरह पैक हैं। रिजर्व कोटे से इमरजेंसी फोटो रजिस्ट्रेशन कर शुक्रवार को सात सौ यात्रियों को चारधाम भेजा गया। करीब सवा तीन हजार से अधिक यात्री अभी भी रजिस्ट्रेशन नहीं होने से ऋषिकेश में डेरा डाले हैं। फोटो पंजीकरण केंद्र के प्रभारी प्रेमअनंत ने बताया कि…

Read More

चम्पावत जिले के सूखीढांग के जीआईसी में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) विवाद फिर खड़ा हो गया है। छठीं से आठवीं कक्षा के सात से दस बच्चे अनुसूचित जाति की भोजनमाता के हाथों बनाया खाना नहीं खा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि सवर्ण जाति के ये बच्चे जातिगत कारणों से भोजन का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके बाद चेतावनी देते हुए स्कूल प्रशासन ने कुछ बच्चों की टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) भी काटी। इस मामले को सुलझाने के लिए प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने गुरुवार को अभिभावकों की बैठक बुलाई लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकला है। जीआईसी में इस…

Read More

राजधानी देहरादून में पुलिस थाने में एक महिला को बेरहमी से पीटे जाने और बिजली के झटके दिए जाने के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चोरी के संदेह में उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया था. महिला मंजू मोहकमपुर इलाके में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक देवेंद्र ध्यानी के घर घरेलू सहायिका का काम करती है। उन्होंने बताया कि 14 मई को जब ध्यानी और उनका परिवार एक शादी में शामिल होने दिल्ली गया था, उस समय घर में चोरी हो गई थी. उन्होंने बताया कि मंजू को मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को जोगीवाला थाने लाया…

Read More

गंगोत्री धाम में एक विदेशी जोड़ा हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधा। पवित्र धाम में स्थित भगीरथ शिला पर तीर्थपुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ विवाह संपन्न कराया। गंगोत्री में विदेशी जोड़े का विवाह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। चारधाम यात्रा के बीच जिले के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन को पहुंच रहे हैं। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक गंगोत्री धाम में मंगलवार को पनामा कंट्री से एक विदेशी जोड़ा भी हिंदू रीति रिवाज से…

Read More