Author: admin
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेश को लेकर उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई है। प्रदेशभर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिलों के प्रभारियों को सजग रहने के निर्देश जारी किए हैं। युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से प्रसारित हुआ। पोस्टर में भारत बंद, बायकाट अग्निपथ और युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। वहीं युवाओं की ओर से इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया…
देहरादून और हरिद्वार में 45 बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त, 16 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से बाल श्रम उन्मूलन सघन अभियान के तहत दून और हरिद्वार में पुलिस, प्रशासन के सहयोग से बालश्रम करने वाले बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। दोनों जिलों में अब तक 45 बच्चों को चिह्नित कर रेस्क्यू किया गया है। जबकि 16 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हो चुकी है। रेस्क्यू किए बच्चों के पुनर्वास के लिए कार्ययोजना की बनाई जाएगी। शनिवार को इस संबंध में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना की अध्यक्षता में नंदा की चौकी स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष में बैठक हुई। जिसमें…
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अग्निपथ योजना का विरोध किया। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से घोषित यह योजना किसान के बच्चों के हित में नहीं है। योजना का विरोध किया जाएगा और इसके खिलाफ देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कहा कि किसानों ने अब दिल्ली का रास्ता देख लिया है। किसान कुंभ में लालकोठी पर पत्रकारों से वार्ता करते राकेश टिकैत ने बताया कि तीन दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत का शिविर चलेगा, जिसमें किसानों की समस्या और कई तरह के गंभीर मामलों पर विचार विमर्श और चिंतन किया जाएगा। तत्पश्चात…
प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विस्तृत एकीकृत नीति लाई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, इनकी खरीद और संचालन की व्यवस्था तय की जाएगी। परिवहन विभाग इसका खाका तैयार कर रहा है। जल्द ही इसे अनुमति के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। बुधवार को सदन में भाजपा विधायक डा मोहन बिष्ट ने इलेक्ट्रिक वाहनों का मसला उठाया। उन्होंने पूछा की र्इंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के दृष्टिगत इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री चंदन राम…
उत्तराखंड:सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक गहतोड़ी को मिला इनाम, दी गई ये जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गहतोड़ की राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है, ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार…
परिवहन मंत्री चंदन राम दास का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईसीजी असामान्य होने के कारण उन्हें कार्डियोलाजिस्ट की देखरेख में रखा गया है। देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत व संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बुधवार को विधानसभा सत्र में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के विभागों के प्रश्नों का दिन निर्धारित था। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद उनकी स्थिति कुछ असहज हुई, तो वह अपने कक्ष में चले गए। इसके…
ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर देख लोगों के रोंगटे खड़े, दिखेगा जबरदस्त VFX, लोग बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत बहुचर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। प्यार, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता ‘ब्रह्मास्त्र’ की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म के ट्रेलर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ…
उत्तराखंड में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी के बीच उमस और भीषण गर्मी की मार जारी है। हालांकि, बुधवार को गर्मी से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और मैदानों में अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं, गुरुवार से प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच गर्मी बेहाल कर रही है। मैदानी इलाकों में चटख धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को भी ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी महसूस की गई। कई इलाकों में बादल मंडराते दिखे, लेकिन बारिश…
कोरोना महामारी के कारण दो साल से प्रभावित कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार फिर मेले का आयोजन किया जा रहा है। कैंची में 15 जून यानी आज धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कैंची धाम में मंदिर को रंग बिरंगे बिजली झालरों से सजाया गया है। मंदिर समिति व प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को ब्रीफिंग की कर पुलिस कर्मियों को दायित्व सौंपे गए। ब्रीफिंग के दौरान कैंची को जीरो वाहन जोन बनाया गया। मंदिर में धक्का-मुक्की…
स्कूल बसों से होने वाले हादसों की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के तहत परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की नई गाइड-लाइन बना दी है। परिवहन मुख्यालय ने पूरे प्रदेश के लिए इसे जारी कर दिया। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह की ओर से जारी गाइड-लाइन में चालकों को लेकर नियम कड़े किए गए हैं। इन नियमों को देखकर अभिभावक खुद भी आश्वस्त कर सकते हैं कि आपका बच्चा सुरक्षित सफर कर रहा है। गाजियाबाद व देहरादून के विकासनगर में इस वर्ष हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत के बाद स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की नींद…
