Author: admin

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दिन भर पूछताछ के बाद देर रात रामविलास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आईएएस राम विलास यादव विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे और अपना पक्ष रखा था। लंबी पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा था। बुधवार, 22 जून को उत्तराखंड सरकार ने राम विलास यादव को सस्पेंड…

Read More

प्रदेश में नौकरशाही के शीर्ष पद मुख्य सचिव में शीघ्र फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव डा एसएस संधु केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ऐसे में मुख्य सचिव पद पर प्रदेश में कार्यरत वरिष्ठतम आइएएस व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की इस सर्वोच्च पद पर तैनाती संभव है। ऐसा हुआ तो राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। केंद्र में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत 1988 बैच के आइएएस डा एसएस संधु ने बीते वर्ष पांच जुलाई को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। तकरीबन सालभर इस पद पर काम करने के बाद…

Read More

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए आईएएस रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया। इस अवधि में वे कार्मिक विभाग से संबंद्ध रहेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आईएएस यादव के सस्पेंड करने के आदेश किए हैं। अपर सचिव कृषि व उद्यान रामबिलास यादव इसी माह 30 जून को रिटायरमेंट हो रहे थे। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विसिलेंस ने देर रात राम बिलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को आज दोपहर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी…

Read More

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। वहीं अन्‍य घायलों को एम्‍स ऋषिकेश रैफर किया गया है। ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक भी हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल रहे।

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में राज्य वन्यजीव बोर्ड ने केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चंडी देवी रोपवे को हरी झंडी दे दी है। अब यह प्रस्ताव नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इनके बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई वन्यजीव बोर्ड बैठक में इन तीन समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। तीर्थाटन व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को लेकर सरकार गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में सोनप्रयाग से…

Read More

उत्तराखंड के रामनगर के रहने वाले पांच युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे सभी लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी है। बताया जा रहा कि हादसा मंगलवार सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच हुआ है। सुबह करीब 5:00 बजे ट्रक ने युवकों की कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 कारों से…

Read More

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक अधिकांश पर्वतीय जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही टिहरी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में वर्षा हुई। वहीं, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के कारण यात्रा को रोकना पड़ा। जिन पर्वतीय जिलों में बारिश हुई, वहां का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री गिर गया…

Read More

आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पैड़ी पर विशेष आयोजन हो रहा है। वहीं ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद हैं। वहीं राज्‍य में आज 8वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई आयोजन हो रहे हैं। राज्‍य में 75 स्‍थानों पर योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्‍य कार्यक्रम ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित किया गया है। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी योगाभ्‍यास किया गया। यहां साधकों ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर योग आसन किए। कोरोना के दो साल बाद योग…

Read More

देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस आज यानी सोमवार को रद रहेगी। रेलवे ने परिचालन कारणों से इस ट्रेन को रद करने का निर्णय लिया है। हालांकि अग्निपथ योजना के विरोध व भारत बंद की सूचनाओं को देखते हुए यह निर्णय लेने की बात कही जा रही है। देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रविवार देर रात रेलवे ने रद कर दिया। यह ट्रेन सुबह पांच बजे देहरादून रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। वहीं बीते दो दिन से रद चल रही उपासना एक्सप्रेस के…

Read More