Author: admin
रुड़की के मेयर गौरव गोयल को भाजपा ने पार्टी की गतिविधियों एवं रीतिनीति से हटकर किए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में चार प्रमुख कारण बताए गए हैं। इनमें 25 लाख की रिश्वत प्रकरण में चल रही पुलिस की जांच भी शामिल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से जारी आदेश के अनुसार मेयर गौरव गोयल समय-समय पर पार्टी की रीतिनीति के खिलाफ काम कर रहे थे। इनमें प्रमुख कारणों को गिनाते हुए बताया गया कि…
उत्तराखंड: शराब की बोतल पर 10 रुपये ज्यादा लेना पड़ा महंगा… अब देना होगा 27 लाख जुर्माना
उत्तराखंड में हरिद्वार जिले में विदेशी मदिरा की बोतल की कीमत से 10 रुपये अधिक लेने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने अनुज्ञापी/प्रबंधक को मदिरा की बोतल पर अधिक लिए रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने और मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में दो लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अधिवक्ता फीस व शिकायत खर्च के 20 हजार रुपये और विशेष क्षतिपूर्ति के रूप में 25 लाख रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के भी आदेश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी चेंबर नंबर 515 रोशनाबाद कचहरी हरिद्वार ने विपक्षी प्रबंधक विदेशी मदिरा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, सहायता एवं समर्पण का पर्याय बन चुका है और समाज सुधार में बेहतर कार्य कर रहा है। ऐसी संस्थाएं जब भी आगे आकर जनहित में काम करती हैं तो और अधिक तेजी से सामाजिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि अपने लिए कोई भी जी सकता है, परन्तु अच्छा जीवन वह है जो दूसरों के लिए जिया जाये। समाज एवं देशहित में काम करने वाला व्यक्ति लम्बे समय तक याद किया जाता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर में रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में रोटरी…
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 89 गेंदों पर शतक लगाया और टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। एक वक्त भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रन साझेदारी कर डाली। सिर्फ इतना ही नहीं, पंत ने 89 गेंदों पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। पंत 111 गेंदों पर 146 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए। भारत-इंग्लैंड टेस्ट शुरू होने से…
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद आज 2 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में फ्लोर टेस्ट होना था, मगर उससे पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिलाधकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया जिला पंचातय अध्यक्ष का इस्तीफा शासन को भेजा जायेगा। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने इस्तीफे का कारण पारिवारिक व्यस्तता एवं अस्वस्थता बताई है। भाजपा हाईकमान ने भी उनकी कुर्सी बचाने में कोई दिलचस्पी…
जनपद में नशे को जड़ से खत्म करने की उत्तरकाशी पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। पुलिस एक के बाद एक नशा सौदागर को सलाखों के पीछे पहुँचा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,अर्पण यदुवंशी द्वारा जनपद में नशे को जड़ से खत्म करने के लिये सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली/थाना प्रभारी, एसओजी व एडीटीएफ को एक्टिव मोड़ में रखा गया है। अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये सी0ओ0 बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ठोस पतारसी / सुरागरसी करते हुये गत रात्रि में चैकिंग अभियान…
चारधाम यात्रा : पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत…आज भी भारी बारिश
मानसून की दस्तक के चंद घंटे के भीतर ही भूस्खलन समेत अन्य कारणों से प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। शुक्रवार को देहरादून में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई है। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में दूसरे दिन भी बंद है। वहीं , बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ के पास सुबह से बंद था, जिसे शुक्रवार को सुबह सात बजे सुचारू कर दिया। चमोली में गुरुवार रात से हो रही बारिश थमी हुई है। इस वक्त रुद्रप्रयाग जिले में बारिश थमी हुई है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से…
प्रदेश में चारों धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक 24 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को भी चारों धाम में तीर्थयात्रियों के भीड़ का सिलसिला जारी रहा। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुताबिक, मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 4519 श्रद्धालु पहुंचे। केदारनाथ धाम में 4374, गंगोत्री में 2708 और यमुनोत्री में 1728 श्रद्धालु पहुंचे। शाम तक चारों धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 24,57,597 पहुंच गई। वहीं, हेमकुंड साहिब में अब तक 1,58,254 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बारिश की वजह से सोमवार को बदरीनाथ मार्ग पर लामबगड़ व कुछ जगहों पर भूस्खलन होने की…
उत्तराखंड: नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट… BJP नेता को मिली धमकियाँ… उदयपुर की घटना से डरे
भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ फोन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। जिनसे लगातार मैसेज और कॉल की जा रही है। भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी।…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को शपथ दिलायी। मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा मा.न्यायमूर्ति सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी। यह कार्यक्रम लगभग 08 मिनट तक चला। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पंहुचने पर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद…
