Author: admin

पहाड़ से लेकर मैदान तक शुक्रवार को भारी बारिश हुई। बारिश के कारण टिहरी झील का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जलस्तर आरएल 757.35 मीटर पहुंचा। दूसरी ओर बारिश से उत्तराखंड की में 195 मोटर मार्ग बंद हैं। जबकि 11 स्टेट हाईवे पर भी आवाजाही ठप है। इसके अलावा 67 ग्रामीण सड़कें नहीं खोली जा सकीं हैं। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के…

Read More

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बहने की सूचना अभी अभी मिल रही है।बताया जा रहा है की इस अर्टिगा गाडी में आठ लोग सवार थे। सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक रेस्क्यू कर चार के शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकि के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है। साथ ही एक युवती को बच गई है, जिसे रामनगर संयुक्त अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती बदहवास है वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए मामले के बारे में पूरी जानकारी…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को अगस्त के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी रंजन त्यागी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगस्त पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर देगा।…

Read More

इस साल 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले गए थे। पहले ही दिन यहां रिकार्ड 23 हजार तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंच गए। इसके बाद लगातार संख्या बढ़ती गई। 4 जून तक केदारनाथ धाम में 8,56,721 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। यह संख्या अपने आप में रिकार्ड है। वहीं केदारनाथ यात्रा में इस साल बीते सालों की तुलना में अधिक मौतें हुई है। करीब दो महीने की यात्रा में जहां केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर 103 तीर्थ यात्रियों की मौत हार्ट अटैक, ठंड, हाईपोथरमिया व अन्य शारीरिक बीमारियों से हुई हैं।…

Read More

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ गयी है। अगले महीने यानी अगस्त में रानीखेत में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से भर्ती के दौरान प्रशासन से सहयोग मांगा। डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने कहा कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं। अभ्यर्थियों की भर्ती में पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान और अभिलेख सत्यापन में…

Read More

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच बुधवार को मौसम बदल गया। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तड़के सुबह बारिश शुरू हो गयी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्‍य के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। उत्‍तरकाशी में कई घरों में मलबा घुस गया तो वहीं टिहरी में कई वाहन मलबे में दब गए हैं। उत्‍तरकाशी में रात को हुई वर्षा के चलते मोरी और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। मोरी बाजार और आसपास के घरों में…

Read More

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गुल्लर से शिवपूरी के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्कोर्पियो है। जिसमे 04 लोग सवार थे जो श्री केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे 03 लोग गंभीर घायल हो…

Read More

बदरीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास आज मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर अलकनन्दा नदी में समा गई है। कार सवार दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सवार पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जिनमें बदरीनाथ में तैनात एक पुलिस कर्मी और उनके स्‍वजन थे। एक अन्‍य सवार की खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी है। एक सफेद रंग की फाक्सवैगन कार पोलो हनुमान चट्टी से बदरीनाथ की तरफ लगभग तीन किलोमीटर पहले अलकनंदा नदी में गिर गई, जिसकी सूचना…

Read More

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने बढ़ाई आफत, राज्य की 150 से ज्यादा सड़कें बंद, मौसम विभाग ने आज भी चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है, राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है, इसकी वजह से सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है, नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, वहीं देहरादून की गुच्चूपानी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से 11 लोग नदी में फंस गये, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी 11…

Read More

केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग में लिंचौली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि यह बच्चा एक नेपाली मजदूर द्वारा कंडी से केदारनाथ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में कंडी से अचानक बच्चा 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद से नेपाली मजदूर मौके से फरार है जबकि पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से विजय कुमार गुप्ता पत्नी ऋतु गुप्ता, दो…

Read More