Author: admin

Dehradun के तिब्बती मार्केट के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े हुई कारोबारी अर्जुन शर्मा की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात प्रॉपर्टी विवाद का नतीजा थी, जिसमें मृतक की मां बीना शर्मा पर ही बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। प्रॉपर्टी डील बनी विवाद की जड़ एसएसपी Ajay Singh ने बताया कि जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर डॉ. अजय खन्ना और बीना शर्मा के बीच 14 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था। इसमें से आठ करोड़ रुपये अग्रिम रूप से दे दिए गए थे। बताया गया…

Read More

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त संदेश दिया कि अपराधों पर तत्काल मुकदमा दर्ज हो तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन और संगठित अपराध में शामिल तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की पहचान कर विधिक प्रावधानों के तहत सख्त कदम उठाए जाएं, जिससे…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के दूरस्थ और सीमांत इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेज़ी लाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पिथौरागढ़ जिले के सामरिक और धार्मिक दृष्टि से अहम क्षेत्रों—आदि कैलास, नाभिडांग और जालीकांग—तक हेली व हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए चरणबद्ध और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही देहरादून से चंपावत स्थित पूर्णागिरी और पिथौरागढ़ के लिए शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की बात कही गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सहस्रधारा हेलीपोर्ट से पूर्णागिरी…

Read More

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों ने अभी से चुनावी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी है। जिम्मेदारी मिलते ही हरक सिंह रावत पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर आए हैं। हालांकि, उनकी हालिया बयानबाजी कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा करती नजर आ रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरक सिंह रावत ने टिकट वितरण को लेकर दो टूक संदेश दिया कि कांग्रेस में…

Read More

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आज सख़्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एमडीडीए की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सुनियोजित विकास, पर्यावरण संरक्षण और आमजन के हितों की रक्षा करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू भण्डारी एवं अन्य द्वारा जी.डी. गोयंका स्कूल बस स्टॉप के निकट, सेलाकुई देहरादून क्षेत्र में लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण…

Read More

अंकिता न्याय यात्रा संघर्ष मंच के आह्वान पर परेड ग्राउंड के समीप एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महापंचायत में अंकिता भंडारी के माता-पिता भी मौजूद रहे और न्याय की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कुल पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। महापंचायत में सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया कि अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के बावजूद अब तक सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई गई। वक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट…

Read More

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने और संगठन की स्थिति की गहन समीक्षा के उद्देश्य से भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक 14 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित है। यह बैठक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कोर कमेटी के गठन की औपचारिक घोषणा एक-दो दिन के भीतर कर दी जाएगी। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मंच पर…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सीएम योगी अपराह्न लगभग 3:15 बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे हेलिपैड के समीप स्थित प्राचीन यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और करीब दस मिनट तक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

उत्तराखंड के कोटद्वार से सामने आई एक घटना ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ़ मोहम्मद दीपक एक बार फिर अपने फैसले और सोच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा घोषित 2 लाख रुपये के इनाम को ठुकराकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। मंत्री इरफान अंसारी ने कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होने पर दीपक को अपने वेतन से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन दीपक ने यह कहते हुए इस रकम को लेने…

Read More

बरेली रोड क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आर्थिक तंगी और नशे के साये में एक सगे भाई ने दूसरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मेडिकल पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। राम मंदिर बगीचा निवासी 44 वर्षीय सोनू जायसवाल लंबे समय से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, उसका बड़ा भाई संदीप जायसवाल शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर सोनू से झगड़ने लगा। देखते ही देखते…

Read More