Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»60 साल में आधा किमी पीछे खिसका पिंडारी ग्लेशियर, जहां थी बर्फ वहां दिख रहे भुरभुरे पहाड़
    Uncategorized

    60 साल में आधा किमी पीछे खिसका पिंडारी ग्लेशियर, जहां थी बर्फ वहां दिख रहे भुरभुरे पहाड़

    adminBy adminOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    60 साल में आधा किमी पीछे खिसका पिंडारी ग्लेशियर, जहां थी बर्फ वहां दिख रहे भुरभुरे पहाड़
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ग्लेशियरों की यात्रा रोमांच जगाने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का माध्यम तो होती हैं लेकिन बढ़ते मानव दखल से ग्लेशियर संकट में हैं। ग्लेशियर पीछे की ओर खिसकते जा रहे हैं। पिंडारी ग्लेशियर भी साल-दर-साल पीछे खिसकता जा रहा है। इसको लेकर पर्यावरणविद चिंतित हैं। मशहूर छायाकार पद्मश्री अनूप साह बताते हैं कि 60 साल पहले जहां जीरो प्वाइंट हुआ करता था, अब वहां पर भुरभुरे पहाड़ दिखाई देते हैं। ग्लेशियर आधा किमी से अधिक पीछे जा चुका है।

    75 वर्षीय पदमश्री अनूप साह ने कहा कि वह इसी सप्ताह पिंडारी ग्लेशियर से लौटै हैं। वर्ष 1964 में पहली बार पिंडारी ग्लेशियर गए थे। तब उनकी आयु 15 वर्ष थी। उनके पिता व नैनीताल पर्वतारोहण क्लब के संस्थापक ने पिंडारी के लिए पहला अभियान आयोजित किया था। इस यात्रा में उनके साथ प्रसिद्ध छायाकार धीरेंद्र बिष्ट भी थे। जो 38 वर्ष पहले भी पिंडारी गए। अनूप बताते हैं कि पिंडारी ग्लेशियर का जीरो प्वाइंट तब से लगभग आधा किमी पीछे खिसक गया है। पहले कपकोट से पैदल चलना होता था। लगभग 115 किमी की ट्रैकिंग होती थी। जिसमें धाकुड़ी की चढ़ाई सबसे रोमांचक थी। अब खाती गांव तक मोटर रोड है। अब कुल ट्रैकिंग लगभग 31 किमी रह गई है। पहले ट्रैकिंग रूटों का रखरखाव बहुत ही अच्छा होता था। वर्तमान में पैदल रास्ते बहुत खराब दशा में है।

    खाती से द्वाली की दूरी लगभग तीन किमी बढ़ गई है। रास्ता बहुत खराब हो गया है। रास्तों की मरम्मत नहीं होने के कारण कफनी ग्लेशियर अब तक बंद है। जगंलों में वन्यजीवों की संख्या तेजी से घट रही है। चरवाहों की भेड़ों तथा घोड़ों को हिम तेंदुआ और भालू मार दे रहे हैं। पिछले दिनों 11 घोड़े, 12 भेड़ों को मार दिया गया था। उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला। ग्लेशियरों के पीछे खिसकने का असर वन्यजीव-जंतुओं पर भी पड़ रहा है। क्षेत्र में दिखने वाले थार, भरल, सांभर, घुरड़, काकड़, सैटायर, ट्रैंगोपान, मोनाल, पहाड़ी तीतर और सालम पंजा, सालम मिश्री, अतीस, कुटकी आदि का दिखना अब दुर्लभ हो गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version