Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: रिस्पना बाढ़ क्षेत्र से हटेंगे 324 परिवार, अंतिम नोटिस के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई

    August 5, 2026

    तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित सीएम धामी

    August 4, 2026

    हरिद्वार में दिखी श्रवण कुमार की मिसाल, नातियों ने 115 वर्षीय दादी को कांवड़ में बैठाकर कराई यात्रा

    August 3, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, August 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: रिस्पना बाढ़ क्षेत्र से हटेंगे 324 परिवार, अंतिम नोटिस के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई
    उत्तराखंड

    देहरादून: रिस्पना बाढ़ क्षेत्र से हटेंगे 324 परिवार, अंतिम नोटिस के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई

    adminBy adminAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: रिस्पना बाढ़ क्षेत्र से हटेंगे 324 परिवार, अंतिम नोटिस के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून: रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बने 324 मकानों को हटाने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। देहरादून नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मानसून समाप्त होने के बाद इन चिन्हित निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित सभी परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है, लेकिन कई परिवार अब तक नए आवासों में शिफ्ट नहीं हुए हैं।

    नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के अनुसार, बाढ़ क्षेत्र के सर्वे के बाद सभी 324 परिवारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बारिश के मौसम में किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचने के लिए कार्रवाई फिलहाल रोकी गई है। मानसून खत्म होते ही संबंधित परिवारों को अंतिम नोटिस दिया जाएगा और तय समयसीमा पूरी होने के बाद अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

    नगर निगम का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से काठबंगला स्थित किफायती आवासीय फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। प्रशासन पहले पुनर्वास सुनिश्चित करेगा और उसके बाद ही कानूनी प्रक्रिया के तहत ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

    अभियान केवल निजी मकानों तक सीमित नहीं रहेगा। नगर निगम अब तक बाढ़ क्षेत्र में स्थित स्कूल, पंचायत भवन और ट्यूबवेल समेत तीन सरकारी भवनों को भी ध्वस्त कर चुका है। अन्य सरकारी निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है।

    नगर आयुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग से जैसे-जैसे बाढ़ क्षेत्र के नए कोऑर्डिनेट्स मिलेंगे, उसी आधार पर अभियान का दायरा बढ़ाया जाएगा। यदि आगे और अतिक्रमण या नए प्रभावित परिवार चिन्हित होते हैं तो उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    रिस्पना और बिंदाल नदी पुनर्जीवन योजना के तहत यह अभियान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा है। दोनों संस्थाओं ने नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करने, बाढ़ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नगर निगम अब मानसून के बाद बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित सीएम धामी

    August 4, 2026

    हरिद्वार में दिखी श्रवण कुमार की मिसाल, नातियों ने 115 वर्षीय दादी को कांवड़ में बैठाकर कराई यात्रा

    August 3, 2026

    उत्तराखंड भर्ती परीक्षा घोटाला: पेपर लीक मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ईडी का प्रहार, 63 लाख की संपत्ति कुर्क

    August 2, 2026

    हरिद्वार कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा, सीएम धामी ने घाट निर्माण के लिए ₹214 करोड़ दिए

    August 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version