Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»“राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका
    Uncategorized

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    adminBy adminFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों ने अभी से चुनावी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी है। जिम्मेदारी मिलते ही हरक सिंह रावत पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर आए हैं।

    हालांकि, उनकी हालिया बयानबाजी कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा करती नजर आ रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरक सिंह रावत ने टिकट वितरण को लेकर दो टूक संदेश दिया कि कांग्रेस में टिकट केवल उसी नेता को मिलेगा, जो चुनाव जीतने की स्थिति में होगा। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी नेता की नजदीकी या सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं दिया जाएगा।

    इसी दौरान हरक सिंह रावत ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग अभी से यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट फाइनल है। इस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। यदि पार्टी की सीनियर लीडरशिप को लगे कि कोई उम्मीदवार सीट नहीं निकाल सकता, तो उसे टिकट नहीं मिलेगा—चाहे वह कितना ही बड़ा नाम क्यों न हो।

    हरक सिंह रावत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।

    भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने हरक सिंह रावत के बयान पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या अब कांग्रेस में राहुल गांधी का टिकट भी हरक सिंह रावत तय करेंगे। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद चमोली ने कहा कि इस तरह के बयान यह दर्शाते हैं कि कांग्रेस में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है।

    विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में हर नेता अपनी मर्जी से बयान दे रहा है और इससे पार्टी की अंदरूनी हालत उजागर हो रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि हरक सिंह रावत ने राज्य में पूरी कांग्रेस को हाईजैक कर लिया है, इसी वजह से वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version