Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, May 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»दवाईयां-मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुँची एसजीआरआर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम
    उत्तराखंड

    दवाईयां-मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुँची एसजीआरआर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून:  सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से उपजी आपदा के बीच जब हालात कठिन हो गए, तब एस जी आर आर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम लोगों के लिए राहत और उपचार का सहारा बनी। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आदेश जारी कर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक टीम रवाना की. राहत टीम ने प्रभावितों तक दवाइयाँ, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार पहुँचाया।

    मंगलवार सुबह आपदा की जानकारी मिलते ही श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और आपदा राहत कार्य के लिए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस सेवा के साथ टीम को सहस्रधारा रवाना किया गया। टीम ने सहस्रधारा और आसपास के क्षेत्रों में पहुँचकर दवाइयाँ वितरित कीं, घायलों की मरहम-पट्टी की और जरूरतमंदों को टीके लगाए।

    https://opinionpower.in/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-16-at-19.31.08-2.mp4

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि बादल फटने की वजह से सहस्रधारा के कुछ हिस्सों में विषम परिस्थितियाँ बन गई थीं। ऐसे समय में लोगों को तुरंत राहत और चिकित्सा सहायता पहुँचाना जरूरी था। टीम ने मौके पर पहुँचकर न सिर्फ दवाइयाँ दीं बल्कि प्रभावितों का मनोबल भी बढ़ाया। इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और आपदा की घड़ी में अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

    इस सम्बन्ध में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ एवम श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मध्य फ़ोन पर बात हुई. क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि वह आपदा क्षेत्र प्रभावितों से नियमित सम्पर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी की टीम का हौसला बढ़ाया।

    https://opinionpower.in/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-16-at-19.31.08-1.mp4

    उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जब भी आपदा आती है, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम सबसे पहले राहत व बचाव कार्यों में अग्रसर होकर सहयोग देती है। उन्होंने श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों की सेवा और सहायता में श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम अस्पताल द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय और अनुकरणीय हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version