Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कुंभ तैयारियों का शंखनाद: धामी सरकार ने घोषित की 2027 की प्रमुख स्नान तिथियां
    Uncategorized

    कुंभ तैयारियों का शंखनाद: धामी सरकार ने घोषित की 2027 की प्रमुख स्नान तिथियां

    adminBy adminNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कुंभ तैयारियों का शंखनाद: धामी सरकार ने घोषित की 2027 की प्रमुख स्नान तिथियां
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    डामकोठी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए स्नान तिथियों की आधिकारिक घोषणा की गई। बैठक में कुंभ को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारियों पर विस्तार से मंथन हुआ।

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (निरंजनी) के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ को लेकर पूरे देश की बड़ी उम्मीदें हैं और अखाड़ों का प्रमुख दायित्व एक उत्कृष्ट आयोजन सुनिश्चित करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा तैयारियों के शंखनाद को सराहनीय बताया।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ आयोजन में संतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी परंपराओं व आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2027 से कुंभ मेले की शुरुआत होगी और आगे की प्रमुख स्नान तिथियां इस प्रकार रहेंगी—
    14 जनवरी (मकर संक्रांति), 6 फरवरी (मौनी अमावस्या), 11 फरवरी (वसंत पंचमी), 20 फरवरी (माघ पूर्णिमा), 6 मार्च (महाशिवरात्रि – अमृत स्नान), 8 मार्च (फाल्गुन अमावस्या – अमृत स्नान), 7 अप्रैल (नव संवत्सर), 14 अप्रैल (मेष संक्रांति – अमृत स्नान), 15 अप्रैल (राम नवमी), 20 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा).

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से बड़े स्तर पर काम कर रही है। वर्ष 2021 का कुंभ कोविड के कारण सीमित था, जबकि 2027 का मेगा आयोजन कई मायनों में रिकॉर्ड-breaking होगा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 2010 और 2021 के मुकाबले कई गुना ज्यादा होने का अनुमान है।

    सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ, फायर तथा अन्य विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्लानिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया, घाटों की स्वच्छता, जल निकासी, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए कुंभ 2027 को सबसे भव्य और सुरक्षित रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025

    टिहरी वारदात: छोटे भाई को अपाहिज बनाने के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार, आज पेशी

    December 25, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version