Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पलायन की पीड़ा: रुद्रप्रयाग के गांव में शव उठाने तक नहीं बचे लोग… दूसरे गाँव से आये लोग
    Uncategorized

    पलायन की पीड़ा: रुद्रप्रयाग के गांव में शव उठाने तक नहीं बचे लोग… दूसरे गाँव से आये लोग

    adminBy adminOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पलायन की पीड़ा: रुद्रप्रयाग के गांव में शव उठाने तक नहीं बचे लोग… दूसरे गाँव से आये लोग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कभी जिन घरों में बच्चों की हंसी और बुजुर्गों की बतकही गूंजा करती थी, आज वही घर वीरान पड़े हैं। रुद्रप्रयाग जिले के कांडई क्षेत्र का ल्वेगढ़ गांव पलायन की ऐसी मार झेल रहा है कि अब यहां बस तीन महिलाएं और एक पुरुष ही रह गए हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जब हाल ही में 90 वर्षीय सीता देवी की मृत्यु हुई, तो उनके अंतिम संस्कार के लिए चार कंधे भी न मिल सके।

    गांव में कोई पुरुष न होने के कारण शव एक दिन तक घर में ही रखा रहा। जब पास के गांवों — कलेथ, पांढरा मड़गांव और मलछोड़ा — को सूचना मिली, तब वहां से ग्रामीण आए और दूसरे दिन जाकर अंतिम संस्कार हो पाया। मृतका का बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिससे परिवार की हालत और भी दयनीय हो गई है।

    ल्वेगढ़ गांव तक पहुंचना भी आसान नहीं है। सड़क अब तक नहीं बनी, रास्ते झाड़ियों से ढके हुए और बेहद खतरनाक हैं। पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाओं का नामो-निशान नहीं। यही वजह है कि एक-एक कर लोग गांव छोड़ चुके हैं।

    कांडई ग्राम प्रधान संजय पांडे ने कहा कि अब कार्यकाल शुरू हुआ है, जल्द ही गांव के रास्ते सुधारे जाएंगे और पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाएगी।

    इस मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि ल्वेगढ़ के रास्तों और पुल निर्माण के लिए जिला योजना में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वहीं विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि मरछोला तक सड़क स्वीकृत हो चुकी है, जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। सड़क बनने से ल्वेगढ़ की पैदल दूरी भी कम होगी और गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।

    आज ल्वेगढ़ गांव पहाड़ के उस दर्द की तस्वीर बन गया है, जो पलायन और उपेक्षा की कहानी हर रोज कहता है — जहाँ कभी ज़िंदगी बसती थी, वहाँ अब सन्नाटा बोलता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version