Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून हादसा: नदियों में मौत का सैलाब, मुरादाबाद के मजदूर बने शिकार
    Uncategorized

    देहरादून हादसा: नदियों में मौत का सैलाब, मुरादाबाद के मजदूर बने शिकार

    adminBy adminSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून हादसा: नदियों में मौत का सैलाब, मुरादाबाद के मजदूर बने शिकार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दून घाटी में सोमवार रात को नदियों का मिजाज अचानक डरावना हो गया। सबसे भयावह मंजर आसन नदी पर दिखा, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 मजदूर तेज बहाव में बह गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि उनके परिजन किनारे खड़े चीखते-चिल्लाते रह गए।

    लगातार रातभर से हो रही बारिश के बाद सुबह नदी का जलस्तर सामान्य लग रहा था। मजदूर रोजाना की तरह पत्थर चुनने के लिए नदी किनारे पहुंचे। तभी अचानक पानी का सैलाब आ गया। मजदूरों को लगा कि पानी जल्द कम हो जाएगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज बहाव ने ट्रैक्टर समेत सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

    करीब तीन से चार मिनट तक मजदूर जिंदगी की जंग लड़ते रहे। कोई ट्रैक्टर पर चढ़ा तो कोई पत्थरों को पकड़ने की कोशिश करता रहा। लेकिन देखते ही देखते ट्रॉली पलट गई और सब तेज धार में बह गए। यह मंजर देख परिजनों में कोहराम मच गया।

    पुलिस और SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दो मजदूर समय रहते झाड़ियों और पत्थरों से लिपटकर बच निकले। 8 मजदूरों के शव अलग-अलग जगहों से बरामद कर लिए गए जबकि 4 अब भी लापता हैं। मृतकों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए मजदूर शामिल हैं।

     

    मृतकों की सूची

    सोमवती (65) पत्नी हरचरण सैनी, निवासी मुरीजैन (मुरादाबाद)

    रीना (30) पत्नी हरिराम, निवासी मुरीजैन (मुरादाबाद)

    फरमान (30) पुत्र इदरिस, निवासी ग्राम परवल (देहरादून)

    पंकज कुमार (36) पुत्र बाबूराम, निवासी बसंतावाला, थाना कैंट (देहरादून)

    हरचरण (60) पुत्र फूल सिंह, निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी (मुरादाबाद)

    मदन (45) पुत्र भरत, निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी (मुरादाबाद)

    नरेश (50) पुत्र कुंवर सैन, निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी (मुरादाबाद)

    किरण पत्नी अमरपाल, निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी (मुरादाबाद)

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version