Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, March 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तरकाशी»पहाड़ में शर्मनाक घटना, मंदिर में एंट्री करने पर दलित युवक को कोयले से दागकर बुरी तरह पीटा
    उत्तरकाशी

    पहाड़ में शर्मनाक घटना, मंदिर में एंट्री करने पर दलित युवक को कोयले से दागकर बुरी तरह पीटा

    adminBy adminJanuary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में शर्मनाक घटना, मंदिर में एंट्री करने पर दलित युवक को कोयले से दागकर बुरी तरह पीटा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भले ही हम 21वीं सदी के वैज्ञानिक युग में जी रहे हों परंतु हमारे समाज में आज वही पुराना जातिगत भेदभाव व्याप्त है। सामाजिक भेदभाव की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां मंदिर में प्रवेश करने पर गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई कर उसे कोयले से दागा गया है। इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि गांव के ही कुछ सवर्ण युवाओं ने अनुसूचित जाति के एक युवक को मंदिर के अंदर करीब 16 घंटे तक बंधक बनाए रखा। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को मोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। इस घटना से जहां पूरे गांव में तनाव का माहौल है वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने गांव के पांच युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला…मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक के बैनोल गांव निवासी अनुसूचित जाति के आयुष पुत्र अतर लाल बीते नौ जनवरी को अपने गांव के निकट ही सालरा स्थित कौंल महाराज (शिव मंदिर) के मंदिर में प्रवेश किया। बताया गया है कि इसी दौरान सवर्ण जाति के कुछ युवाओं ने मंदिर का गेट बंद कर दिया। इतना ही नहीं युवकों ने युवकों ने आयुष पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसकी पिटाई की और उसे जलते हुए अंगारों (कोयला) से दागा। घटना की सूचना मिलने पर आयुष के पिता दस जनवरी को सुबह मंदिर में पहुंचे और आरोपी युवकों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाने लगे। जिस पर आरोपियों ने पिता के सामने भी आयुष को बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ कर नग्न कर डाला। खैर दोपहर बाद आयुष ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर अपनी जान बचाई परंतु इस घटना से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर परिजनों ने उसे मोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जोशीमठ में बढ़ सकता है भू-धंसाव संकट
    इस संबंध में आयुष के पिता अतर लाल की तहरीर पर पांच आरोपित युवक भग्यान सिंह, चैन सिंह, जयवीर सिंह, ईश्वर सिंह, आशीष सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामला सामने आने के बाद उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने भी पुरोला के उपजिलाधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि मामले की जांच के लिए मोरी पुलिस की एक टीम पीड़ित का बयान लेने देहरादून रवाना हो गई है। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीड़ित को इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि वह पुलिस को सौंपे प्रार्थना पत्र पर दाहिने हाथ से हस्ताक्षर भी नहीं कर पाया। उसने जैसे तैसे अपने बाएं हाथ से हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित युवक आयुष दसवीं पास है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह गांव में ही मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता है। तहरीर मिलने पर पुलिस विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपित युवकों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version