Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हरिद्वार के बुग्गावाला में लग सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

    February 21, 2026

    हरिद्वार में अर्धकुंभ की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

    February 21, 2026

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    February 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र में पलायन एक गंभीर समस्या 
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र में पलायन एक गंभीर समस्या 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अपना राज्य जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर, और आध्यात्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यह राज्य पलायन जैसे गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गांवों से हो रहे इस बड़े पैमाने पर पलायन ने राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय ताने-बाने को बुरी तरह प्रभावित किया है। एक तरफ जहां नई तकनीक और नई संसाधनों का विकास हो रहा है तो वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में हालत ठीक उलट नजर आ रहे हैं. पहाड़ों में लोग लगातार खेती से मुंह मोड़ रहे हैं।

    खेती बाड़ी न होने की वजह से हर साल कई हेक्टेयर जमीन बंजर हो रही है. जहां पहले गांवों में खेत ही खेत नजर आते थे, वहां अब झाडियां और जंगल नजर आ रहे हैं. उत्तराखंड के पहाड़ी गांव, जो कभी हरियाली और समृद्धि का प्रतीक थे, आज पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजगार की तलाश में युवाओं द्वारा शहरों की ओर रुख करने से गांवों में बंजर खेत और सूनी गलियां ही बची रह गई हैं। पलायन ने न केवल गांवों की आबादी को कम किया है, बल्कि खेत-खलिहान भी वीरान हो गए।

    • पलायन के कारण उत्तराखंड के कई गांव पूरी तरह खाली हो गए हैं। इन “घोस्ट विलेज” में अब केवल पुराने मकानों के खंडहर और घास-फूस ही बचा है। यह समस्या न केवल सामाजिक बल्कि सांस्कृतिक संकट को भी जन्म दे रही है।

    • गांवों के खाली होने से लोक संस्कृति, परंपराएं, और रीति-रिवाज धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। पर्वतीय संगीत, नृत्य, और कुमाऊंनी-गढ़वाली भाषा का संरक्षण कठिन होता जा रहा है।

    • पलायन से आर्थिक असमानता भी बढ़ रही है। जो लोग शहरों में चले जाते हैं, वे बेहतर आय अर्जित करते हैं, जबकि गांव में रहने वाले लोग पिछड़ते जाते हैं।

    • गांव खाली होने से जंगलों का विस्तार हो रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। इसके अलावा, कृषि भूमि के परित्याग से मिट्टी की गुणवत्ता भी खराब हो रही है।

    इन सब समस्यों को ध्यान में रखते हुए कई ग्रामसभों की तरह उत्तराखंड के नरेंद्र नगर ब्लॉक के ग्राम सभा बुगाल की ग्रामीण महिलाओं ने पुनरुत्थान रूरल डेवलपमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (उत्तराखंड के गाँवों में रिवर्स माइग्रेशन पर कार्य कर रही संस्था है ) व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर बंजर पड़े खेतों को खेती योग्य बनाने की पहल की । यह एक प्रेरणादायक पहल है जो ग्राम सभा बुगाला की महिलाओं की शक्ति और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों को दर्शाती है। बंजर पड़े खेतों को खेती योग्य बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसमें सामूहिक प्रयास, मेहनत, और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आवश्यक है।

    • बंजर भूमि पर विविध प्रकार की फसलों को उगाने का प्रयास किया जाएगा , जैसे कि दलहन, तिलहन, सब्जियां और औषधीय पौधे। इन प्रयासों से न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी’, बल्कि उन्होंने आत्मनिर्भरता का अनुभव भी किया।

    इस कार्य में ग्राम सभा के बिश्मबरी रयाल, सरोजनी रयाल, सरस्वती रयाल, प्रभा रयाल, शकुंतला रयाल, दर्शनी रयाल, सुनीता रयाल, मीना रयाल, विमला देवी, रजनी रयाल, अनीता रयाल, सरोजनी देवी, बंशीधर रयाल, नरेश रयाल, गुरुप्रसाद रयाल, त्रिलोकी नाथ रयाल, गोविंदराम रयाल, चिरंजीलाल रयाल, व सामाजिक कार्यकर्ता संजय दत्त रयाल ।

    परिणाम:
    बंजर खेतों में हरियाली लौटी । महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिले । सामुदायिक विकास और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ। पुनरुत्थान संस्था और ग्रामीण महिलाओं का यह प्रयास अन्य समुदायों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version