Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नेपाल हिंसा में पत्नी को खो बैठा देहरादून का कारोबारी, अब शव भारत लाने को भटक रहा
    Uncategorized

    नेपाल हिंसा में पत्नी को खो बैठा देहरादून का कारोबारी, अब शव भारत लाने को भटक रहा

    adminBy adminSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    नेपाल हिंसा में पत्नी को खो बैठा देहरादून का कारोबारी, अब शव भारत लाने को भटक रहा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नेपाल में भड़की अचानक हिंसा ने देहरादून के ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामबीर सिंह गोला की खुशियां छीन लीं। सैर-सपाटे के लिए पत्नी संग गए रामबीर अब उनकी लाश के साथ पराए देश में भटक रहे हैं और भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

    होटल के बाहर हिंसा, भगदड़ में मौत

    रामबीर अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ काठमांडू के एक होटल में ठहरे थे। अचानक होटल के बाहर उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। भगदड़ में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान चौथी मंजिल से गिरकर राजेश की मौत हो गई।

    रामबीर को शुरू में इसका पता भी नहीं चला और वे पत्नी को ढूंढते रहे। बाद में अस्पताल में जब शव देखा तो उनके होश उड़ गए।

    टूट गए कारोबारी, फोन पर छलका दर्द

    पत्नी की मौत से बेसुध हुए रामबीर ने परिचितों से फोन पर कहा, “मंगलवार को डिनर तक सबकुछ सामान्य था। पत्नी हंसते-खिलखिलाते बातें कर रही थी। अब बस उनकी यादें रह गई हैं।”

    बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

    रामबीर सिंह गोला देहरादून और गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट कारोबार चलाते हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

    दूतावास से मदद नहीं

    रामबीर की मदद के लिए स्थानीय समाजसेवी रवि राना और उनकी टीम लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने तत्काल मदद देने से हाथ खड़े कर दिए। दूतावास ने केवल इतना भरोसा दिलाया है कि मौका मिलने पर सुरक्षा बलों की मदद से शव को बॉर्डर तक पहुंचाया जाएगा।

    सैर-सपाटे का सपना मातम में बदला

    काम की व्यस्तता से समय निकालकर पत्नी संग नेपाल घूमने गए कारोबारी को अंदाजा भी नहीं था कि यह यात्रा जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव बन जाएगी। 9 सितंबर की रात एक हादसे ने उनकी पूरी दुनिया उजाड़ दी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version