Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिया बड़ा बयान… कहा- मेरी जनता कहेगी तो सीएम धामी के लिए छोड़ दूंगा विधानसभा सीट
    उत्तराखंड

    बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिया बड़ा बयान… कहा- मेरी जनता कहेगी तो सीएम धामी के लिए छोड़ दूंगा विधानसभा सीट

    adminBy adminApril 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिया बड़ा बयान… कहा- मेरी जनता कहेगी तो सीएम धामी के लिए छोड़ दूंगा विधानसभा सीट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पार्टी आलाकमान पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस विधायकों में नाराजगी है जिसके चलते 10 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। विधायक ने साफ कहा आज देर शाम नाराज विधायकों की बैठक होगी। हरीश धामी ने प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में देवेंद्र यादव ने कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ाई, उनके अनुसार मुझे तो नहीं लगता कांग्रेस में हरीश या प्रीतम गुट हैं। गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम देवेंद्र यादव ने किया। गणेश गोदियाल से इस्तीफा लिया तो फिर इस्तीफा देवेंद्र यादव से क्यों नहीं लिया

    हरीश धामी ने कहा की मैं आहत हूँ, अगर जनता कहेगी तो 2014 में एक बार मैंने अपनी विधायकी छोड़ी थी क्षेत्र के विकास के लिए। अगर एक बार फिर मेरे इलाके की जनता कहेगी तो फिर इस्तीफा दें सकता हूँ। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए भी इस्तीफा देने के लिए तैयार हूँ। वही धामी ने सीधे तौर पर साफ कर दिया की बड़ी संख्या में विधायक नाराज हैं उनके अनुसार हम बात कर रहे हैं सब विकल्पों पर विचार कर रहे हैं हम चाहेंगे की अपना दल बनाकर सदन में काम भी कर सकते हैं।

    हरीश धामी ने साफ कर दिया हैं कि वो बहुत आहत हैं उन्होंने हरीश रावत के लिए 2014 में विधायकी छोड़ी थी लेकिन उन्हें क्या मिला उनके अनुसार मुझे परेशान करने के लिए मुझे नीचा दिखाने के लिए मेरा नाम प्रदेश सचिव कि लिस्ट में डाल दिया गया जबकि हारे हुए विधायकों को महामंत्री बनाया गया था। विधायक धामी ने कहा कि कांग्रेस पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के प्रति नकारात्मक सोच रखती है। उनकी उपेक्षा करती है। वह स्वयं पूर्व सैनिक परिवार से हैं। उनके स्व. पिता ने 1971 का भारत पाक युद्ध लड़ा था। कांग्रेस ने हमेशा सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों की उपेक्षा की है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version