Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तरकाशी आपदा: खीर गंगा का रौद्र रूप, धराली बहा, 70 से अधिक लोग लापता
    Uncategorized

    उत्तरकाशी आपदा: खीर गंगा का रौद्र रूप, धराली बहा, 70 से अधिक लोग लापता

    adminBy adminAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तरकाशी आपदा: खीर गंगा का रौद्र रूप, धराली बहा, 70 से अधिक लोग लापता
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल क्षेत्र में मंगलवार को खीरगंगा के ऊपर बादल फटने से भीषण आपदा आ गई। दोपहर के बाद आए अचानक सैलाब और मलबे के तेज बहाव ने धराली का मुख्य बाजार और प्रसिद्ध कल्प केदार मंदिर को पूरी तरह बहा दिया। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 70 लोग लापता हैं।

    बुधवार सुबह से प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। आपदा कंट्रोल रूम से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस घटना का पैटर्न वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा जैसा है। आईआईटी रुड़की के हाइड्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अंकित अग्रवाल ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण पश्चिमी विक्षोभ और मानसून का रास्ता बदल रहा है, जिससे बादल फटने की घटनाएं अधिक विकराल रूप ले रही हैं।

    उधर, यमुनोत्री घाटी में लगातार तीसरे दिन बारिश से यमुना और सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। स्याना चट्टी में मलबा और पत्थरों के बहाव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, जबकि यमुनोत्री हाईवे कई जगह मलबा और सड़क धंसने से बंद है।

    गंगोत्री हाईवे पर पापड़गाड़ के पास करीब 30 मीटर सड़क धंसने से हर्षिल-धराली क्षेत्र का संपर्क कट गया है। राहत दल और आवश्यक सामग्री ले जा रही टीमें भटवाड़ी में फंसी हुई हैं। रात में ही प्रशासन ने हर्षिल व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों, जैसे मुखबा और कछोरा, में शिफ्ट किया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version