Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पहाड़ में प्रसव के बाद शिशु की थप्पड़ मारने से हुई मौत, सीएमओ को नोटिस…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पहाड़ में प्रसव के बाद शिशु की थप्पड़ मारने से हुई मौत, सीएमओ को नोटिस…

    adminBy adminMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पहाड़ में प्रसव के बाद शिशु की थप्पड़ मारने से हुई मौत, सीएमओ को नोटिस…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बागेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इस मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सख्ती दिखाते सीएमओ को नोटिस भेजा है। आयोग ने सीएमओ को उनके समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिया है।आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग पर आरोप है कि चिकित्सालय के इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं था। प्रसव के बाद नवजात को थप्पड़ मारा गया है जिससे नवजात की मौत हो गई। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दो पर्यटकों की मौत… इस तरह से निकाला गया बाहर

    कांडा के कांडे कन्याल निवासी ललित प्रसाद का आरोप है कि बीते 21 फरवरी को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने 108 पर फोन किया और सेवा नहीं मिली। इसके बाद वो पत्नी को कांडा चिकित्सालय ले गए। जहां कोई डॉक्टर और अन्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे। उन्होंने अस्पताल में लगे बोर्ड पर लिखे नंबरों पर फोन किया तो आधे घंटे बाद वहां स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने बेरहमी से उनकी पत्नी का प्रसव कराया। आरोप है कि वहां तैनात नर्स ने शिशु को थप्पड़ मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर ललित प्रसाद ने 24 फरवरी को इसकी शिकायत अनुसूचित जाति आयोग और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत संबंधित अधिकारियों से की। इस पर अनुसूचित जाति आयोग के सचिव विपिन चंद्र रतूड़ी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को नोटिस भेजा और कहा है कि वे सभी तथ्य के साथ आयोग के समक्ष उपस्थित हों।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version