Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में गजब का मुकाबला, पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में गजब का मुकाबला, पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    adminBy adminFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में गजब का मुकाबला, पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि एक सीट पर कई कई दावेदार हार जीत की जंग लड़ रहे हैं। लेकिन अल्मोड़ा जिले की एक विधानसभा सीट पर युद्ध और भी ज्यादा दिलचस्प और घमासान है। दरअसल सोमेश्वर की विधानसभा सीट से पति-पत्नी ने चुनावी ताल ठोक दी है। यहां पति सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वही पत्नी निर्दलीय चुनावी मैदान पर हैं। अल्मोड़ा जनपद की सोमेश्वर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बलवंत आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं उनकी पत्नी मधुबाला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करा दिया था। माना जा रहा था कि सोमवार को नाम वापसी के दिन दोनों में से कोई एक अपना नाम वापस ले लेगा। लेकिन ऐसा भी देखने को नहीं मिला। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: ओपिनियन पोल में बीजेपी और कांग्रेस में जोरदार टक्कर… जानिये क्या है नतीजा

    एक तरफ जहां पति बलवंत आरओ के ऑफिस में बैठ कर इंतजार कर रहे थे कि पत्नी आकर अपना नाम वापस लेंगी। तो वहीं पत्नी रिटर्निंग अधिकारी के ऑफिस पहुंची तो सही लेकिन जरा देर से। बताया जा रहा है कि वह इस दौरान चुनावी क्षेत्र में प्रचार कर रही थीं। हालांकि इसके कुछ देर के बाद बलवंत खुद भी प्रचार प्रसार के लिए निकल पड़े।अब दोनों पति पत्नी ही सोमेश्वर की जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। एक तरफ जहां बड़े कद के नेताओं के बीच हमें मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं सोमेश्वर सीट पर पति-पत्नी की टक्कर भी यादगार रहने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि सोमेश्वर की जनता पत्नी को पति से आगे रखती है या फिर पति को पत्नी से। 10 मार्च को परिणाम हम सबके सामने होंगे।

    उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी और अरविन्द केजरीवाल का संवाद… जानिये कार्यक्रम

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version