Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार: अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ‘बापू के प्रति अमर्यादित भाषा अनुचित और निंदनीय
    उत्तराखंड

    हरिद्वार: अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ‘बापू के प्रति अमर्यादित भाषा अनुचित और निंदनीय

    adminBy adminDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ‘बापू के प्रति अमर्यादित भाषा अनुचित और निंदनीय
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (निरंजनी अखाड़ा) एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है। यह अधिकार संविधान ने दिया है। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में हेट स्पीच नहीं थी। हर हिंदू राम राज्य की स्थापना चाहता है। श्रीमहंत ने रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा की निंदा की और इसे अमर्यादित बताया।

    गुरुवार को श्रीमहंत ने मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण एवं कोरोना से मुक्ति की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। साथ ही श्रद्धालुओं को मास्क और सैनिटाइजर वितरण करते हुए कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में हेट स्पीच नहीं दी गई, बल्कि राम राज्य की मांग उठाई गई। भारत में रहने वाले हर हिंदू की यही मांग है। जब धर्म और संस्कृति ही नहीं बचेगी तो कुछ भी नहीं बचेगा।

    साथ ही उन्होंने रायपुर में आयोजित धर्म संसद में संत कालीचरण के महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की। जो सवाल हरिद्वार की धर्म संसद में उठे हैं, अचानक नहीं उठे हैं। सवालों पर विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है। अब पूरे देश में धर्म संसद लगातार आयोजित होती रहेगी। अलीगढ़ में 22-23 जनवरी को आयोजित होने वाली धर्म संसद की व्यवस्थापक महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि धर्म संसद में जिहाद मुक्त भारत की ही बातें होंगी। धर्म संसद में पूरा संत और हिंदू समाज आमंत्रित है।

    devbhumi news devbhumi samachar dharm sandsad hate speech pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version