Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, March 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: खाना बनाते समय एकाएक घर में आग लगने से पिता-पुत्र की मौत, मां हुई बेसुध
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: खाना बनाते समय एकाएक घर में आग लगने से पिता-पुत्र की मौत, मां हुई बेसुध

    adminBy adminNovember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: खाना बनाते समय एकाएक घर में आग लगने से पिता-पुत्र की मौत, मां हुई बेसुध
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ खाना बनाते समय गैस सिलेंडर मे अचानक आग लग जाने से पास मे ही सो रहे केदार सिंह और उनके ढाई वर्षीय बच्चे की आग मे झुलसने से मौत हो गई। जबकि घर से बाहर होने के कारण मृतक की पत्नी नेहा सुरक्षित बच ग‌ई। अब इसे नेहा की बदकिस्मती कहे या कुछ और जहां केदार की पत्नी नेहा ने अपने पति और बच्चे को खो दिया वही घटना के समय नेहा किसी काम से कमरे से बाहर आ गई जिससे वह बच गई लेकिन कमरे में भड़की आग देख नेहा चीखने चिल्लाने लगी और पति एवं बेटे को आग की लपटों से घिरा देख बेसुध हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रांजिट थाने की पुलिस व अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: दहेज के लिए की गई थी चन्द्रापुरी की विजया की हत्या, पुलिस जांच में किया खुलासा
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले की रूद्रपुर निवासी केदार सिंह अपने बच्चे के साथ घर पर थे। घर पर खाना बनाने के दौरान एकाएक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा विजय सिंह व कौशल भाकुनी पुलिस बल और दमकल कर्मीयो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक केदार सिंह और उनके मासूम बेटे की आग मे झुलसकर मौत हो चुकी थी। जबकि नेहा बदहवास हालत में बेसुध पड़ी थी। पिता-पुत्र और नेहा तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ नेहा का इलाज अभी भी चल रहा है। इस हृदयविदारक हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। एक साथ दो मौतों ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया गया है कि आग से मकान में रखा सारा सामान भी जल गया है। पति और बेटे को अपनी आँखो के सामने दम तोडते देख नेहा सदमे है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version