Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Crime»पंजाब पुलिस ने सीमा पार आतंकवादी मॉड्यूल के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बटाला में संभावित ग्रेनेड हमले को टाला
    Crime

    पंजाब पुलिस ने सीमा पार आतंकवादी मॉड्यूल के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बटाला में संभावित ग्रेनेड हमले को टाला

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पंजाब: पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ़ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है।

    पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह (अवां रामदास, अमृतसर), लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव (पेरेवाल, अमृतसर), बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन (बाबा बकाला साहिब, अमृतसर) के रूप में हुई है। इसके अलावा, छह हैंडलरों की पहचान भी की गई है जिनमें बरींदरपाल सिंह उर्फ़ मनी, राजबीर सिंह उर्फ़ राजू, विश्वास मसीह उर्फ़ भंबो, दिलप्रीत सिंह उर्फ़ मन्ना, हरजोत कुमार उर्फ़ मीतू और जोएल मसीह उर्फ़ रोहन उर्फ़ नोनी शामिल हैं।

    डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक ड्रोन भी बरामद किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में जांच जारी है ताकि इसके पीछे के अन्य संबंधों का पता चल सके।

    सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मॉड्यूल की गतिविधियों के बारे में मिली विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट ने अमृतसर ग्रामीण, बटाला और अमृतसर शहर के रामदास क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह बरामदगी डेरा बाबा नानक के गांव खाना चमारा, रामदास के गांव अवान और अमृतसर शहर के वल्ला क्षेत्र से की गई है।

    सीपी ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन की गिरफ्तारी से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 28 नवंबर, 2024 को बटाला में पुलिस अधिकारी के आवास पर हुए हमले का मामला भी सुलझा लिया है। पुलिस टीमें अन्य मुख्य संचालक की पहचान कर चुकी हैं और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

    इस संबंध में थाना छावनी, अमृतसर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 111(1), 111(2), 111(3), 111(4), 249 और 253, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं 13, 16, 17, 18, 19 और 20 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 191 दिनांक 03.12.2024 को मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Batala cross border terrorist module grenade attack averted Punjab Police ग्रेनेड हमले को टाला पंजाब पुलिस बटाला सीमा पार आतंकवादी मॉड्यूल
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल कारावास की सजा

    March 27, 2025

    एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज

    March 22, 2025

    महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला 

    March 17, 2025

    नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू

    March 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version