Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»लाइफस्टाइल»दूध से नहाकर आपको मिल सकती है चमकती हुई त्वचा, जानिए ऐसा करने के मुख्य लाभ
    लाइफस्टाइल

    दूध से नहाकर आपको मिल सकती है चमकती हुई त्वचा, जानिए ऐसा करने के मुख्य लाभ

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आपने ठंडे या गर्म पानी से तो कई बार नहाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी दूध से स्नान किया है? दूध से नहाना त्वचा की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।इसके दौरान नहाने के पानी में दूध या दूध से बने उत्पादों को डाला जाता है। इसके जरिए आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं और अंदरूनी तौर पर हाइड्रेटेड भी महसूस कर सकते हैं। दूध से नहाने से आपको ये 5 फायदे मिल सकते हैं।

    त्वचा बनती है मुलायम
    दूध में लैक्टिक एसिड नामक पोषक तत्व होता है, जिसके जरिए आपकी त्वचा बेहद मुलायम बन सकती है। जब आप दूध से नहाकर अपनी त्वचा को स्पर्श करेंगे, तो आपको आपकी त्वचा मखमली महसूस होगी। दूध में मौजूद वसा जैसे प्राकृतिक इमोलिएंट त्वचा पर एक परत बना देते हैं, जिसके कारण नमी बनी रहती है। इससे त्वचा चिकनी और मुलायम हो जाती है।इसके परिणामस्वरूप मुंहासों और जलन आदि की समस्या भी ठीक हो जाती है।

    त्वचा होती है हाइड्रेट
    दूध में स्वस्थ वसा और प्रोटीन मौजूद होते हैं, जिनकी मदद से यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। यह त्वचा के अंदर प्रवेश करके उसे नमीयुक्त बनाता है, जिससे रूखी त्वचा की समस्या का उपचार होता है।दूध में मौजूद वसा त्वचा पर अवरोध पैदा कर सकती है, जिससे नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।इसके अलावा, दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन भी त्वचा के हाइड्रेशन को बहाल करने और बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम
    दूध में कई तरह के एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जिनकी मदद से बढ़ती उम्र के लक्षण कम किए जा सकते हैं। दूध के एक्सफोलिएटिंग गुण कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं और कोलेजन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं।जब आप दूध से नहाते हैं तो कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जिसके कारण झुर्रियां, झाइयां और मुंहासों की समस्या भी दूर हो जाती है। आप इन फलों के सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षण कम कर सकते हैं।

    त्वचा होती है एक्सफोलिएट
    दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एक तरह का अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड होता है। यह एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ाता है। दूध से नहाने से आपकी त्वचा सौम्य तरीके से एक्सफोलिएट हो जाएगी और आपको त्वचा में फंसी गंदगी से भी छुटकारा मिल जाएगा।अगर आप चेहरे के अधिक खुले रोमछिद्रों से परेशान हैं तो इस समस्या से निपटने के लिए ये प्रभावी तरीके अपनाएं।

    कैसे करें दूध से स्नान?
    दूध से नहाने के लिए सबसे पहले अपने बाथटब में गर्म पानी भरें। इसमें एक या 2 कप दूध डालें और अच्छी तरह से मिला दें। अगर आप अधिक फायदे चाहते हैं तो इसमें 2 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इस टब में करीब 15 से 20 मिनट तक बैठे और अपने शरीर को हल्के हाथों से रगड़ते रहें। अब अपने शरीर को गर्म पानी से धो लें और तौलिये की मदद से सुखा लें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    इन परफेक्ट आउटफिट को पहनकर नवरात्रि में दिखाये अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज 

    March 30, 2025

    क्या आप भी हैं बालों के झड़ने से परेशान, तो घर ही बनायें बिना केमिकल वाला शैंपू, बालों का झड़ना होगा कम 

    March 28, 2025

    क्या आप भी करते हैं अपने चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान

    March 27, 2025

    रोजाना घर पर करें ये तीन योगासन, शरीर को मजबूत करने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी करेगा बेहतर 

    March 12, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version