Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026

    उत्तराखंड: 1320 MW बिजली खरीद पर घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब

    September 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»National»नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) का देशभर में बड़ा ऑपरेशन, 22 ठिकानों पर छापेमारी
    National

    नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) का देशभर में बड़ा ऑपरेशन, 22 ठिकानों पर छापेमारी

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के एक मामले में देशभर में बड़ा ऑपरेशन चलाया। जांच एजेंसी द्वारा दिल्ली-यूपी समेत पांच राज्यों में 22 जगहों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और असम भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई RC13/24/NIA/DLI केस के तहत की जा रही है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का देशव्यापी नेटवर्क निशाने पर है।

    महाराष्ट्र में 3 ठिकानों पर छापेमारी
    एजेंसी ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में अपने दस्ते के साथ रेड डाली। इसके बाद मौके पर एटीएस की टीम भी पहुंची। रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक के मालेगांव में भी एनआईए टीम पहुंची है, जहां मशारिकी स्कॉलर रोड स्थित एक होम्योपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की जा रही है। देर रात शुरू हुई यह छापेमारी अभी भी जारी है।

    दिल्ली के मुस्तफाबाद से संदिग्ध सामान मिला
    इसके साथ ही, एनआईए ने राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। इस दौरान, कई संदिग्ध सामान मिले और एनआईए ने कुछ संदिग्धों को नोटिस भी दिया है। एक या दो लोगों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी मिली है। यह कार्रवाई रात को शुरू होकर सुबह तक चलती रही।

    बारामूला और अन्य क्षेत्रों में NIA की रेड
    जम्मू-कश्मीर में भी एनआईए ने बारामूला और अन्य क्षेत्रों में रेड डाली। बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर छापा मारा गया, जहां एनआईए ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी की। फिलहाल, इस कार्रवाई में किसी गिरफ्तारी या महत्वपूर्ण सामान की बरामदगी की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन जांच अभी जारी है।

    UP और असम में भी चल रही छापेमारी
    महाराष्ट्र और यूपी में आतंकवादी फंडिंग और साजिश के मामलों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसके अलावा, असम में भी एनआईए की टीमें सक्रिय हैं, जहां आतंकी संगठन के संभावित ठिकानों को निशाना बनाया गया है

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘हम संविधान और कुरान के अनुयायी हैं, आपकी विचारधारा को ठोकर मारते हैं’: UCC पर ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला

    September 17, 2026

    हरिद्वार में सनसनी: सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

    September 17, 2026

    लश्कर कमांडर सैफुल्ला पर शिकंजा: पहलगाम हमले सहित कई आतंकी वारदातों के लिए गैर-जमानती वारंट जारी

    September 17, 2026

    दिल्ली मतदाता सूची विवाद: 47 लाख नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को करेगा सुनवाई

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version