Author: Amit Thapliyal
लोेक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से हुआ चयन विश्वविद्यालय में कार्यरत एक फैकल्टी का भी हुआ चयन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय…
पंजाब: पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ़ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह (अवां रामदास, अमृतसर), लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव (पेरेवाल, अमृतसर), बसंत सिंह…
मुंबई: मुंबई पुलिस को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। इस संदेश में पीएम मोदी पर बम धमाके से हमला करने की योजना का उल्लेख किया गया था। यह संदेश मुंबई के ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर आया, जिसमें ISI एजेंट्स के बारे में भी जानकारी दी गई थी। संदेश का स्रोत अजमेर, राजस्थान से पाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम को आरोपी की तलाश में भेज दिया। आतंकी धमकी का संदर्भ संदेश में ISI एजेंट्स का जिक्र किया गया था और यह दावा किया गया था कि वे…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने नेशनल गेम्स के शिविरों का किया औचक निरीक्षण डेमन्स्ट्रेशन खेलों को मेडल खेलों में कराने के लिए हैं प्रयासरत- रेखा आर्या देहरादून। प्रदेश सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के निमित उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के अधिकारियों संग बैठक आहुत की गई । बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा निर्धारित 32 कोर गेम्स और डेमन्स्ट्रेशन गेम्स पर विभाग और ओलम्पिक संघ सिलसिलेवार तरीक़े से विस्तृत चर्चा की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विभाग और…
भारत में वर्तमान में बुजुर्गों की आबादी लगभग 104 मिलियन है, और विशेषज्ञों के अनुसार, यह संख्या 2050 तक बढ़कर 319 मिलियन तक पहुँच सकती है। इस बढ़ती आबादी के बीच, विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य देखभाल चुनौतियों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता जताई है। स्वस्थ बुढ़ापे की आवश्यकता स्वस्थ बुढ़ापा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के बारे में है ताकि लोग लंबा, स्वस्थ और संतुष्ट जीवन जी सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दिशा में सरकार ने कुछ प्रशंसनीय पहल की हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बुजुर्गों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं…
देखें, होमगार्ड दिवस पर सीएम की घोषणाएं नौ हजार फीट से अधिक ऊचांई पर ड्यूटीरत होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि एसडीआरएफ जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगार्ड्स को तैनाती होने पर 100 रुपए प्रति जवान प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रैतिक परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर होमगार्ड्स जवानों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2024 और विभागीय कलेण्डर 2025 का भी मुख्यमंत्री ने किया विमोचन। इस अवसर…
पिछले लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसके निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।अब बेबी जॉन के ट्रेलर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।दरअसल, वरुण की फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हैं। ममता का यह बयान कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के भीतर एक नई हलचल को जन्म दे सकता है। लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को कड़ी चुनौती दी थी, लेकिन हाल ही में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद से गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। ममता का बयान और कांग्रेस से तल्खी न्यूज18 बांग्ला को दिए गए एक साक्षात्कार में ममता…
एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने में मदद के लिए $270 मिलियन खर्च किए
अमेरिका में अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत दिलाने के लिए एक बड़ी राशि खर्च की है। मस्क ने कम से कम $270 मिलियन (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) खर्च किए, जो 2010 के बाद से किसी भी एक राजनीतिक दानकर्ता द्वारा किए गए सबसे बड़े योगदानों में से एक है। यह खुलासा गैर-लाभकारी संस्था ओपनसीक्रेट्स के डेटा से हुआ है। ट्रम्प समर्थक टिम मेलन से अधिक खर्च वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, मस्क ने ट्रंप समर्थक टिम मेलन की तुलना में अधिक धन खर्च किया है, जिन्होंने लगभग $200 मिलियन दान किए…
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने गढ़ा नया चुनावी नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने नया चुनावी नारा ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’ तैयार किया है। भाजपा का यह नारा आम आदमी पार्टी (आप) को रोकने के लिए पार्टी की ओर से उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा के लिए यह चुनावी मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें 2014, 2019 और 2024 में जीतने के बावजूद, पार्टी विधानसभा चुनाव में वह सफलता हासिल नहीं कर पाई है जो लोकसभा चुनाव में दिखाई देती है। भा.ज.पा. का आरोप है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल…