Author: admin
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन से आगे की कार्ययोजना पर रिपोर्ट मांगी है। रविवार को हरिद्वार के एक होटल में नड्डा ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा व नगर निकाय चुनावों की नब्ज टटोली। साथ ही सरकार के कामकाज और योजनाओं का फीडबैक लिया। नड्डा ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। उनके इस संकेत से माना…
लंबगांव (टिहरी) में प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव में गुलदार ने एक तीन साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम बच्चा परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पट्टी के गांवों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है। भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के…
उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां का एक और वीर सपूत ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है। शहीद जवान की पहचान लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। राज्य के चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के फरकंडे तल्ली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में बतौर नायक कार्यरत थे। बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही शहीद जवान लक्ष्मण का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे हुए शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। लक्ष्मण की मां और पत्नी जहां उनके पार्थिव…
बागेश्वर में हो रहा विधानसभा उपचुनाव हर दिन रोचक होता जा रहा है, यहां भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जहां प्रचार मे जुटे हैं वहीं आज पुलिस द्वारा बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बॉबी पवार बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ मुद्दे उठाना चाहते थे। कांग्रेस ने बॉबी पवार की गिरफ्तारी पर कड़ी आलोचना की है। पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी पर विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। वहीं बॉबी पवार के साथियों का कहना है कि बॉबी पवार केवल बाबा…
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में घूस लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रमेश चन्द्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ धर लिया। टीम आरोपी को घसीटते हुए अपने साथ हल्द्वानी ले गई। बताया जा रहा है कि डीपीआरओ ने बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की घूस मांगी थी। अभी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार…
चंद्रयान-3: भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा पूरा उत्तराखंड, आतिशबाजी कर मिठाई बाँटते रहे लोग
भारत तीन कदम में चांद चढ़ा। 23 अगस्त की शाम थी, देश ठहरा था, सांसें थमी थीं, पलकें उठी थीं और दुनिया भारत के कांधे पर सिर रख चांद की ओर टकटकी लगाए थी। धरती पर शाम हो रही थी, चांद पर सूरज उग रहा था। समय 6 बजकर 4 मिनट, भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया था। इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। भारतीय अंतरिक्ष संस्थान केंद्र (ISRO) का मिशन कामयाब रहा। ISRO की ये तीसरी कोशिश थी। 2008 में चंद्रयान-1 ने…
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।…
हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार तड़के निधन हो गया है. हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. देसी-देसी ना बोल्याकर गाने से राजू पंजाबी पूरे उत्तर भारत में फेमस हो गए थे, लेकिन अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज…
भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर इतिहास रचेगा. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें हमारे चंद्र मिशन पर टिकी हुई हैं. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका. भारत के चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मिशन में केवल 600 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. इसरो के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आप चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिंग देख सकते हैं. इसके लिए…
रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी क्रम में अब…