Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    नैनीताल घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ टैक्सी चालक ने की शर्मनाक हरकत, पीड़िता ने कूदकर बचाई जान

    July 19, 2026

    रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट

    July 18, 2026

    आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मुख्यमंत्री धामी

    July 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, July 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»क्राइम»मुजफ्फरपुर में हार्डवेयर कारोबारी को दुकान में घुसकर मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    मुजफ्फरपुर में हार्डवेयर कारोबारी को दुकान में घुसकर मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरूकाही चौक पर स्थित एक हार्डवेयर दुकान में घुसकर कारोबारी सुभाष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर (48) पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। गोलीबारी की इस घटना में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात ड्रोन कैमरों और एसटीएफ (STF) की मदद से बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    घायल कारोबारी के पिता महेश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह और उनका बेटा सुभाष ‘किरण एजेंसी’ नामक अपनी हार्डवेयर दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सुबोध तिवारी नाम का व्यक्ति अपने माता-पिता के साथ अचानक दुकान के भीतर दाखिल हुआ। आरोप है कि दुकान में आते ही सुबोध ने सुभाष पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली सुभाष के दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

     घटना की सूचना मिलते ही पानापुर करियात, कांटी, करजा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीपीओ (SDP) पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के नेतृत्व में बलहां गांव के लीची बागान और आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। रात के अंधेरे में आरोपियों को ढूंढने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली गई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।

     पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस जानलेवा हमले के पीछे शेरूकाही बाजार स्थित दुर्गा पूजा समिति की जमीन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा पुराना विवाद है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूजा स्थल की जमीन पर कब्जे और घायल कारोबारी द्वारा वहां गोदाम निर्माण कराए जाने को लेकर दोनों पक्षों में भारी तनाव था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पूर्वजों ने यह जमीन पूजा समिति को दान में दी थी, लेकिन कुछ साल पहले समिति ने आरोपी परिवार को खुद से अलग कर दिया। इसके बाद से आरोपी पक्ष अपनी जमीन वापस मांग रहा था। इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस फिलहाल बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

    July 17, 2026

    निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    नीट में लगातार असफलता से टूटी 20 वर्षीय छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

    July 17, 2026

    पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, 38 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

    July 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version