Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    नैनीताल घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ टैक्सी चालक ने की शर्मनाक हरकत, पीड़िता ने कूदकर बचाई जान

    July 19, 2026

    रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट

    July 18, 2026

    आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मुख्यमंत्री धामी

    July 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, July 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»क्राइम»बिजली मीटर को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
    क्राइम

    बिजली मीटर को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बटाला: पंजाब के बटाला जिला अंतर्गत आते गांव सीड़ा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज बिजली के मीटर से छेड़छाड़ करने से रोकने पर एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से छह गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद थाना घणीए के बांगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

     चश्मदीद नरिंदर सिंह के अनुसार, यह पूरी घटना उस समय शुरू हुई जब वह गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। रास्ते में गांव का ही रहने वाला आरोपी गगनदीप सिंह बिजली के मीटर के साथ छेड़खानी कर रहा था। नरिंदर के भाई मनप्रीत सिंह ने जब गगनदीप को ऐसा करने से मना किया, तो दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी गगनदीप सिंह गुस्से में अपने घर लौट गया।

    आरोप है कि घर पहुंचने के बाद गगनदीप सिंह की पत्नी जसवीर कौर ने अपने पति को उकसाते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्टल उसके हाथ में थमा दी। पिस्टल लेकर लौटे गगनदीप सिंह ने बिना कुछ सोचे-समझे मनप्रीत सिंह पर एक के बाद एक छह गोलियां दाग दीं। गोलियां लगने से मनप्रीत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

     मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे बिजली के मीटर को लेकर हुए विवाद के बाद गगनदीप सिंह ने मनप्रीत पर सीधे फायर किए थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गगनदीप सिंह और उसकी पत्नी जसवीर कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

    July 17, 2026

    निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    नीट में लगातार असफलता से टूटी 20 वर्षीय छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

    July 17, 2026

    पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, 38 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

    July 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version