गाजियाबाद:  गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ लोनी खरखड़ी रेलवे स्टेशन के अंडरपास में सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार 45 वर्षीय युवक ओमकार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घायल को अपने साथ ले गए। मृतक ओमकार लोनी के गनौली गांव का रहने वाला था। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ओमकार सुबह अपनी बाइक से जा रहा था,  बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस हत्याकांड के पीछे गांव के ही कुछ लड़कों का हाथ है, जिनसे मृतक का पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले आरोपियों ने ओमकार के बेटे को भी रास्ते में घेरा था, जिसकी लिखित शिकायत लोनी थाने में दी गई थी। लोगों ने घटनास्थल पर जोरदार हंगामा किया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version