Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भारत-रूस तेल डील पर ट्रंप की नाराज़गी, बोले – “मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन कुछ फैसलों से निराश हूं
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत-रूस तेल डील पर ट्रंप की नाराज़गी, बोले – “मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन कुछ फैसलों से निराश हूं

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    वॉशिंगटन/नई दिल्ली: भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर एक बार फिर अमेरिका और भारत के रिश्तों में खटास देखने को मिल रही है। इसी बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रिश्ते को “खास” बताते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ता है, लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद स्वाभाविक हैं।

    ओवल ऑफिस में मीडिया से की बात

    शुक्रवार को ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,”मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे कुछ काम पसंद नहीं आ रहे। भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है, हमारे बीच ऐसे पल आ जाते हैं।”

    ट्रंप से यह सवाल किया गया था कि क्या वह भारत के साथ रिश्तों को सुधारने को तैयार हैं? इसी के जवाब में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

    ट्रुथ सोशल पर पुरानी तस्वीर साझा कर जताई नाराज़गी

    इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा: “लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!” इस पोस्ट ने अमेरिकी राजनीति और वैश्विक मीडिया में हलचल मचा दी।

    भारत पर टैरिफ को लेकर भी नाराज

    ट्रंप ने आगे कहा,”मुझे बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा। हमने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं, वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, लेकिन अभी जो हो रहा है वह मुझे अच्छा नहीं लग रहा।”

    गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा है।

    एससीओ शिखर सम्मेलन में गर्मजोशी भरी मुलाकातें

    हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पुतिन और शी जिनपिंग से गर्मजोशी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो दुनियाभर के मीडिया में छाए रहे। इसे लेकर ट्रंप सरकार की अमेरिका में आलोचना हो रही है कि भारत जैसे रणनीतिक साझेदार से रिश्ते खराब हो रहे हैं।

    डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों कर रहे आलोचना

    अमेरिका के कई राजनयिकों और सांसदों ने ट्रंप प्रशासन पर भारत के साथ संबंधों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कई नेताओं ने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ सामरिक साझेदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि टैरिफ और व्यापारिक नीतियों से तनाव बढ़ाना चाहिए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

    January 2, 2026

    इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

    December 29, 2025

    सुमात्रा में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़–भूस्खलन से 10 की मौत, 2,000 से ज्यादा घर जलमग्न

    November 26, 2025

    सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका

    November 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version