Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मनोरंजन»सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात कॉलर ने मांगे 2 करोड़ रुपये
    मनोरंजन

    सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात कॉलर ने मांगे 2 करोड़ रुपये

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर अभिनेता से 2 करोड़ रुपये की मांग की है। धमकी में कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले में वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    नोएडा से गिरफ्तार हुआ एक युवक, जीशान सिद्दीकी को भी मिली थी धमकी
    यह धमकी उस घटना के दो दिन बाद सामने आई है, जब मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से 20 वर्षीय युवक को सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा था और बाद में वॉयस कॉल के जरिए भी उन्हें धमकाया।

    जमशेदपुर से एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
    बीते हफ्ते भी मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने जमशेदपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई लाने की तैयारी की है।

    बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर बढ़ी चिंता
    गौरतलब है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर हत्या कर दी गई थी, जिसके लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जिम्मेदारी ली थी। बिश्नोई गिरोह ने सिद्दीकी के सलमान के साथ करीबी संबंधों को हत्या का एक कारण बताया था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  

    April 3, 2025

    अजित कुमार की आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की ‘यूएसए’ में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, इस दिन होगी रिलीज

    April 2, 2025

    जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की ओटीटी रिलीज तारीख से उठा पर्दा, इस दिन होगी प्रीमियर

    April 1, 2025

    अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज

    March 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version